फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Dead body of son of sarpanch of Thurana village of Hisar was found under suspicious circumstances

हिसार: गांव थुराना के सरपंच के बेटे का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला, तीन-चार दिन से था लापता

Wed, 04 Oct 2023 10:01 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 04 Oct 2023 10:01 AM IST
सार

मृतक की पहचान विजय के रूप में हुई है। जो कि गांव थुराना के सरपंच राजेश का बेटा है। शव पर चोट के भी काफी निशान मिले हैं। पुलिस द्वारा मामले में छानबीन की जा रही है और परिजनों के बयान दर्ज किया जा रहे हैं। शव को हांसी के सिविल अस्पताल में लाया गया है।

विज्ञापन
Dead body of son of sarpanch of Thurana village of Hisar was found under suspicious circumstances
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हांसी के गांव थूराना से पेटवाड़ रोड के साइड में झाड़ियों में थुराना के सरपंच के बेटे का शव गली-सड़ी हालत में मिला है। मिली जानकारी के अनुसार युवक बीते तीन दिनों से लापता था। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस को शव के पास एक मोटरसाइकिल भी बरामद हुआ है। प्राथमिक दृष्टि में पुलिस को लग रहा है कि यह एक सड़क हादसा है।

विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
मृतक की पहचान विजय के रूप में हुई है। जो कि गांव थुराना के सरपंच राजेश का बेटा है। शव पर चोट के भी काफी निशान मिले हैं। पुलिस द्वारा मामले में छानबीन की जा रही है और परिजनों के बयान दर्ज किया जा रहे हैं। शव को हांसी के सिविल अस्पताल में लाया गया है। जानकारी के अनुसार मृतक बीते तीन-चार दिनों से लापता था। इस संदर्भ में उसके परिजनों ने नारनौद थाना में एक गुमशुदगी का मामला भी दर्ज करवाया था। परिजनों द्वारा अपने स्तर पर काफी ढूंढा गया था। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। आज सुबह एक व्यक्ति ने खेत में उसका शव पड़ा हुआ देखा और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक की पहचान की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed