फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Controversy between police and farmers started over high voltage power line in hisar

हिसार में पुलिस और किसान आमने-सामने: बिजली की हाई वोल्टेज लाइन को लेकर शुरू हुआ विवाद, टकराव में दो चोटिल

Fri, 02 Jun 2023 03:58 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 02 Jun 2023 03:58 PM IST
सार

ग्रामीणों का आरोप है कि शुक्रवार को किसानों की असहमति के बावजूद पुलिस फोर्स लेकर खड़ी फसल को बर्बाद करते हुए टावर लगाने का काम शुरू किया। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के लोगों को लगा तो भारी संख्या में वहां पर किसान संगठन के लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का पुरजोर विरोध किया।

विज्ञापन
Controversy between police and farmers started over high voltage power line in hisar
पुलिस और किसानों में नोकझोंक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिसार के खंडअग्रोहा के गांव कालीरावण व खासा महाजन गांव के किसानों ने खेतों की जमीन पर बिजली की हाई वोल्टेज की लाइन खींचने का काम का विरोध किया। जिससे पुलिस व ग्रामीणों में टकराव हो गया। जिसमें दो लोगों चोटिल हुए हैं। बिजली निगम की ओर से अग्रेाहा के सेक्टर तक बिजली की लाइन पहुंचने के लिए काम किया जा रहा है। जिसके लिए कालीरावण व खासा महाजन गांव किसान अपनी जमीन नहीं देना चाहते।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने शुरू किया विरोध
बिजली की लाइन डालने के लिए निगम की टीम पहुंचती तो ग्रामीणों ने विरोध करना शुरू कर दिया। छोटूराम ने बताया कि उसके खेत के पड़ोस में बिजली निगम हाई वोल्टेज की लाइन बिछाई के लिए टावर के लिए गड्डे खोद रहा है। इससे पहले किसान संगठन के सदस्य ने बुधवार को वहां पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। उसके बाद प्रशासन ने कार्य बंद करवा दिया।
विज्ञापन


प्रशासन ने फसल को बर्बाद किया
ग्रामीणों का आरोप है कि शुक्रवार को किसानों की असहमति के बावजूद पुलिस फोर्स लेकर खड़ी फसल को बर्बाद करते हुए टावर लगाने का काम शुरू किया। पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति के लोगों को लगा तो भारी संख्या में वहां पर किसान संगठन के लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का पुरजोर विरोध किया। जट्टा किसान संघर्ष समिति के जनरल सेक्रेटरी संदीप सिवाच ने बताया कि प्रशासन की यह धक्के शाही नहीं चलने दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed