फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   case of inclusion of Rathi Eye Hospital in army panel, colonel complained of giving one lakh bribe in hisar

Hisar: आर्मी के पैनल में राठी आई अस्पताल को शामिल करवाने का मामला, कर्नल ने एक लाख रिश्वत देने की शिकायत दी

Wed, 17 May 2023 11:55 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 17 May 2023 11:55 AM IST
सार

हिसार पुलिस को दी गई शिकायत एचएस ढिल्लों ने बताया कि झज्जर के राठी आई अस्पताल के प्रबंधक विक्रम शर्मा दिसंबर 2022 को सूबेदार एसके बनर्जी से मिलने के लिए आए। उन्होंने कहा कि राठी आई अस्पताल को आर्मी के पैनल में शामिल करने के लिए दस्तावेज जमा करवा दिए है। उस दौरान विक्रम शर्मा ने सूबेदार को एक सफेद रंग का लिफाफा दिया।

विज्ञापन
case of inclusion of Rathi Eye Hospital in army panel, colonel complained of giving one lakh bribe in hisar
एफआईआर की प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झज्जर के राठी अस्पताल को आर्मी के पैनल में शामिल करने के नाम पर आर्मी ऑफिसर को एक लाख रुपये की रिश्वत देने के नाम पर सदर थाना ने प्रबंधक विक्रम शर्मा और डॉ. मुकेश राठी पर केस दर्ज किया है। इस संबंध में ईसीएचएस के कर्नल एचएस ढिल्लों ने शिकायत दी थी।

विज्ञापन


सदर थाना पुलिस ने कर्नल के बयान पर किया केस दर्ज
पुलिस को दी गई शिकायत एचएस ढिल्लों ने बताया कि झज्जर के राठी आई अस्पताल के प्रबंधक विक्रम शर्मा दिसंबर 2022 को सूबेदार एसके बनर्जी से मिलने के लिए आए। उन्होंने कहा कि राठी आई अस्पताल को आर्मी के पैनल में शामिल करने के लिए दस्तावेज जमा करवा दिए है। उस दौरान विक्रम शर्मा ने सूबेदार को एक सफेद रंग का लिफाफा दिया।
विज्ञापन


सूबेदार ने लिफाफा लेने से इंकार कर दिया। लिफाफा के अंदर एक लाख रुपये थे। बाद में सीडी भी मिली जिसमें आर्मी जवान और विक्रम शर्मा की बातचीत है। इसके बाद ऑला अधिकारियों को सूचित किया गया। जांच क बाद शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी गई। पुलिस ने सरकारी वकील से राय ली और इस संबंध में विक्रम शर्मा और डॉ. मुकेश राठी के खिलाफ केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed