फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ASI died under suspicious circumstances in Umra village of Hansi

Hisar: डायल 112 इंचार्ज की संदिग्ध परिस्थितियों में माैत, कुर्सी पर पड़ा था शव, हाथ में थी सर्विस पिस्ताैल

Tue, 22 Oct 2024 10:54 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, हांसी (हरियाणा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 22 Oct 2024 10:54 AM IST
सार

एएसआई राज सिंह भिवानी जिले के गांव गारनपूर के रहने वाले थे। उनकी एक बेटी और बेटा है। बेटा हिसार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही है। सूचना मिलने पर बेटा भी पहुंचा। पिता की माैत से उसका रो-रो कर बुरा हाल था।

विज्ञापन
ASI died under suspicious circumstances in Umra village of Hansi
पिता की माैत पर बिलखता युवक - फोटो : संवाद

विस्तार

हांसी के गांव उमरा में डायल 112 पुलिस गाड़ी के इंचार्ज एएसआई राज सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह गांव में ही एक मकान पर लघुशंका के लिए गए थे। कुछ देर के बाद उनका शव मिला। मामले में पुलिस छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


घटना मंगलवार सुबह करीब सवा पांच बजे की है। मृतक की पहचान एएसआई राजसिंह के रूप में हुई। राजसिंह की तैनाती डायल 112 की ईआरवी नंबर 8 पर थी। गाड़ी रात को उमरा में थी। सुबह करीब सवा पांच बजे वह एक मकान की छत पर शौचालय के लिए गए थे। इसी दौरान नीचे मौजूद उनके साथियों को पटाखे की आवाज आई। साथी पुलिसकर्मी वहां पहुंचे तो कुर्सी पर एएसआई का शव मिला। उसके हाथ में सर्विस पिस्तौल भी थी।
विज्ञापन




बताया जा रहा है कि गोली सर्विस पिस्तौल से ही चली है। घटना की सूचना पुलिस अधिकारियों को दी गई। पुलिस अधिकारी जांच करने के लिए पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में लाया गया। सूचना मिलने पर मृतक एएसआई के परिजन भी पहुंच गए। मामले में पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई करेगी। मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद ही बताएंगे कि गोली कैसे चली।
विज्ञापन
विज्ञापन

  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed