{"_id":"6aad791136108edeff0dc88c","slug":"got-the-sale-deed-of-the-land-executed-using-a-forged-document-khalilabad-news-c-209-1-kld1025-157523-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: कूटरचित दस्तावेज से भूमि का करा लिया बैनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: कूटरचित दस्तावेज से भूमि का करा लिया बैनामा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेंहदावल। बखिरा थाना क्षेत्र के सौरहा गांव में पैतृक भूमि को फर्जी दस्तावेज के आधार पर बैनामा करा लेने का मामला सामने आया है। पीड़िता पुष्पा चौधरी पत्नी जगरन्नाथ चौधरी की तहरीर पर मेंहदावल पुलिस ने छह आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी, कूटरचना व गिरोहबंदी की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी में जुटी है।
तहरीर में पीड़िता पुष्पा चौधरी ने आरोप लगाया गया कि ग्राम सौरहा में पति जगरन्नाथ चौधरी के नाम आराजी नंबर-122 पैतृक भूमि है। जो बेशकीमती और हाईवे के किनारे है। आरोप है कि चवरही निवासी नासिर अली व धर्मेंद्र सिंह तथा राजेडिहा थाना बखिरा निवासी याद अली ने एक गिरोह बनाकर साजिश रची।
आरोपियों ने पहले इलाइची देवी पत्नी स्वर्गीय शोधन व दशरथ पुत्र कंसू के नाम से फर्जी व जाली दस्तावेज तैयार किए। फिर उसे असली की तरह प्रयोग कर 18 जुलाई 2025 को उप निबंधक कार्यालय मेंहदावल में नासिर अली ने अपने पिता शब्बीर अहमद के नाम उसकी जमीन का बैनामा करवा लिया।
विज्ञापन
तहरीर में कहा गया है कि बैनामा दस्तावेज में धर्मेंद्र सिंह और याद अली ने जानते हुए भी कि दस्तावेज फर्जी व कूटरचित हैं, गवाही दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि नासिर अली इस गिरोह का सरगना है और सभी आरोपी पूर्व के भूमाफिया किस्म के हैं। घटना के बाद से पीड़ित परिवार भयभीत है।
प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। दस्तावेजों की जांच व बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।