फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Three accused arrested in assault case.

Meerut News: मारपीट के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Fri, 18 Sep 2026 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested in assault case.
मुंडाली। मुंडाली थाना पुलिस ने मारपीट, गाली गलौज और जान से मारने की नीयत से हमला करने के आरोप में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार 17 सितंबर को गांव शाफियाबाद लोटी निवासी हसीन पुत्र फुरकान ने सम्मी, अंसार, सनव्वर, इब्ने और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मारपीट, गाली गलौज, धमकी तथा जान से मारने की नीयत से हमला करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इस मामले में आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने सम्मी, हसीन और आदिल को गिरफ्तार कर लिया। सीओ किठौर दिव्य ज्योति राय ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों पर पहले भी मुंडाली थाना में मुकदमे पंजीकृत हैं। तीनों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed