{"_id":"6aad7bf416a29950e409c37e","slug":"teenage-girl-goes-missing-under-suspicious-circumstances-fir-registered-deoria-news-c-208-1-deo1035-192111-2026-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: संदिग्ध हालात में किशोरी लापता, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: संदिग्ध हालात में किशोरी लापता, प्राथमिकी दर्ज
Fri, 18 Sep 2026 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 18 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
तरकुलवा। थाना क्षेत्र के एक गांव की 16 वर्षीय किशोरी दो दिन पहले पशुओं के लिए चारा लेने गई थी और अब तक घर नहीं लौटी है। इस मामले में पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
किशोरी के पिता ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कहा है कि 16 वर्षीय बेटी 17 सितंबर की सुबह करीब नौ बजे पशुओं का चारा लाने खेत की ओर गई थी। काफी देर बाद भी लौट कर नहीं आई। परिवार के लोग उसे खोजते हुए खेत की तरफ गए। कुछ दूरी पर उसका दुपट्टा पड़ा था। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर किशोरी की तलाश की जा रही है। संवाद