फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   A man lost in police station, hisar, villagers to meet DSP

पुलिस हिरासत में थाने गया व्यक्ति लापता

Sat, 02 Jul 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार Updated Sat, 02 Jul 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
A man lost in police station, hisar, villagers to meet DSP
डीएसपी से मिले ग्रामीण - फोटो : bureau

गांव जेवरा से पुलिस द्वारा हिरासत में लिया गया एक व्यक्ति वीरवार शाम को पुलिस स्टेशन से गायब हो गया। लापता शमशेर की बरामदगी के लिए ग्रामीण शुक्रवार को डीएसपी कार्यालय पहुंचे। यहां ग्रामीणों ने रोष जताते हुए शमशेर को घर से लेकर आए एएसआई जयसिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की और लापता शमशेर को तलाशने की गुहार लगाई। डीएसपी राजबीर सैनी ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उन्होंने इस संबंध में थाना प्रभारी से बात की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन


ग्रामीण सतबीर, बलजीत, रामचंद्र, रामेश्वर, प्रेम, आजाद, बलवंत, ईश्वर सिंह, दिलबाग, अजीत आदि ने बताया कि बुधवार को शमशेर की भाभी संतरो ने उसके खिलाफ  शिकायत दी थी। शमशेर गांव में ही टायर पंक्चर की दुकान चलाता है। स्ट्रीट लाइट की दिशा बदलने को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन


संतरो ने स्ट्रीट लाइट का स्विच अपने घर लगा रखा है, इसकी दिशा भी अपनी मर्जी से रात के समय बदल देती है। ग्रामीणों ने कहा कि पुलिस ने संतरो की शिकायत पर शमशेर को गुरुवार सुबह घर से हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई जय सिंह पूछताछ के लिए शमशेर को पुलिस स्टेशन ले आए। इसके बाद शमशेर की कोई जानकारी नहीं है। पुलिस का कहना है कि उन्होंने पूछताछ के बाद शमशेर को छोड़ दिया था, लेकिन ग्रामीणों को कहना है कि वह आज तक घर नहीं पहुंचा है।


शमशेर के परिजनों ने कहा कि पुलिस की कस्टडी से गायब हुए शमशेर का पुलिस कोई सुराग नहीं लगा रही है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि शमशेर के साथ कोई अनहोनी हो गई तो वे पुलिस प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल देंगे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed