फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   पति की पिटाई से भागकर बचाई जान, मां ने दामाद पर लगाया बंधक बनाने का आरोप

पति की पिटाई से भागकर बचाई जान, मां ने दामाद पर लगाया बंधक बनाने का आरोप

Thu, 28 Feb 2019 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
पति की पिटाई से भागकर बचाई जान, मां ने दामाद पर लगाया बंधक बनाने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। चरखी दादरी निवासी 27 वर्षीय पूनम ने अपने पति पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। अस्पताल में उपचाराधीन पूनम का कहना है कि उसके पति ने तीन दिन से बंधक बनाकर रखा और उसके साथ मारपीट की। मौका पाकर वह किसी तरह वहां से भागने में कामयाब रही और बुधवार दोपहर करीब एक बजे अपने नेता कॉलोनी स्थित घर पहुंची।

उसकी मां रोशनी देवी ने उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। उसने इसकी शिकायत रेडक्रॉस स्थित महिला कल्याण समिति में की है। उसका कहना है कि पूनम की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। पूनम का एक बेटा और दो बेटियां हुईं, लेकिन जन्म के बाद बेटियों की मौत हो गई थी। उसने बताया कि दो महीने पहले उसके जमाई ने उससे 30 हजार रुपये उधार मांगे थे। उसके पास पैसे नहीं थे, जिस कारण उसने मना कर दिया। फिर दो दिन बाद उसने पूनम के चाचा से पैसे मांगे और पैसे लानेे के लिए पूनम को घर भेज दिया। पूनम ने अपने चाचा से पैसे लेने से मना कर दिया। उसी बात को लेकर वह पूनम के साथ झगड़ा करने लगा और मारपीट भी की। जब उसने वहां जाकर देखा तो पूनम ने रोना शुरू कर दिया और अपनी आपबीती बताने लगी। उसी दिन वह अपनी बेटी पूनम को साथ ले आई। कुछ दिन बाद जब पूनम का पति और उसके घरवाले हमारे घर आए तो समझा-बुझाकर मैने अपनी बेटी पूनम को उनके साथ चरखी दादरी भेज दिया, लेकिन फिर से उसने मारपीट शुरू कर दी। उसने आरोप लगाया कि लगभग तीन दिन से पूनम को बंधक बनाकर रखा हुआ था। रोशनी देवी ने आरोप लगाया कि उसका बेटा अजय उर्फ सोने पूनम को लेने के लिए गया था, लेकिन तीन दिन हो गए वह अब तक घर नहीं लौटा है। उसने शिकायत में न्याय दिलाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed