फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   कैंट के पास फैक्ट्री के क्वार्टर में श्रमिक ने फांसी लगाकर दी जान

कैंट के पास फैक्ट्री के क्वार्टर में श्रमिक ने फांसी लगाकर दी जान

Mon, 09 Apr 2018 01:09 AM IST
Updated Mon, 09 Apr 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
कैंट के पास फैक्ट्री के क्वार्टर में श्रमिक ने फांसी लगाकर दी जान
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
कैंट के पास एक फैक्ट्री के क्वार्टर में योगेंद्र उर्फ पिंटू (22) ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। वह यूपी के जिला औरेया के गांव छटकापुल का रहने वाला था और 2 अप्रैल से फैक्ट्री में काम कर रहा था। पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है। बताया जा रहा है कि युवक कुछ दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

सिविल अस्पताल में यूपी के गोरखपुर के सोनू यादव ने बताया कि योगेंद्र अविवाहित था। वह 2 अप्रैल को यहां आया था। वह तभी काम पर लग गया था। वह रविवार को ड्यूटी पर नहीं गया। वह कमरे पर अकेला था। मैं और सोनू का बहनोई अमित 12 बजे कमरे पर खाना खाने पहुंचे तो बार-बार पुकारने पर अंदर से आवाज नहीं आई। उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो योगेंद्र फंदे में लटक रहा था। उसके बाद वे खिड़की के रास्ते कुंडा खोलकर अंदर घुसे। वे उसे उतारकर सिविल अस्पताल में लाए। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम शाम को किया गया। जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि मृतक के बहनोई अमित ने बयान देकर कहा है कि वह दिमागी तौर पर परेशान था। सदर थाना पुलिस ने इस संबंध में इत्तेफाकिया कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed