फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   10वीं की छात्रा का अपहरण करने वाला दोषी करार, सजा 21 को

10वीं की छात्रा का अपहरण करने वाला दोषी करार, सजा 21 को

Tue, 19 Dec 2017 12:58 AM IST
Updated Tue, 19 Dec 2017 12:58 AM IST
विज्ञापन
10वीं की छात्रा का अपहरण करने वाला दोषी करार, सजा 21 को
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
बरवाला एरिया में 10वीं की नाबालिग छात्रा का उसके घर के आगे से अपहरण करने के मामले में अदालत ने एक युवक को दोषी करार दिया है। कोर्ट इस मामले में 21 दिसंबर को सजा सुनाएगी। दोषी करार दिया गया युवक बरवाला का गुरमीत है।

कोर्ट में चले अभियोग के अनुसार 19 जुलाई 2016 को नाबालिग छात्रा के पिता ने शिकायत दी थी कि उसकी बेटी हरियाणा ओपन बोर्ड से 10वीं कक्षा के एग्जाम दे रही है। उसकी 10वीं कक्षा में री अपीयर आई हुई है। वारदात वाली रात को वह घर पर सोई हुई थी। जब वे सुबह उठे तो बेटी गायब मिली। पुलिस ने एक युवक पर शक जाहिर किया। तीसरे दिन पुलिस ने बरवाला बस स्टैंड से पुलिस ने गुरमीत को गिरफ्तार कर लिया। युवक नाबालिग को भिवानी ही छोड़कर भाग आया था। पूछताछ में गुरमीत ने पुलिस को बताया था कि वह छात्रा का मुंह दबाकर उसका अपहरण कर भिवानी ले गया। वह उसे मेहंदीपुर लेकर जाने वाला था। फर्द इंसाफ में उसने पुलिस के सामने कबूला था कि उसने नाबालिग के साथ भिवानी रेलवे स्टेशन के पास दुराचार भी किया। पुलिस ने इस मामले में अपहरण, साजिश सहित पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। कोर्ट ने गुरमीत को दोषी करार देते हुए फैसला 21 दिसंबर तक सुरक्षित रख लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed