फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   उकलाना की मासूम से दरिंदगी करने का आरोपी निकला नाबालिग, कपड़े बरामद कर ऑब्जर्वेशन होम भेजा

उकलाना की मासूम से दरिंदगी करने का आरोपी निकला नाबालिग, कपड़े बरामद कर ऑब्जर्वेशन होम भेजा

Sun, 17 Dec 2017 12:46 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 12:46 AM IST
विज्ञापन
उकलाना की मासूम से दरिंदगी करने का आरोपी निकला नाबालिग, कपड़े बरामद कर ऑब्जर्वेशन होम भेजा
अमर उजाला ब्यूूरो
विज्ञापन

हिसार।
उकलाना में मासूम के साथ हुई दरिंदगी के मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोपी स्कूल सर्टिफिकेट के हिसाब से नाबालिग है। एसआईटी ने इस मामले में आरोपी के परिजनों को साथ लेकर खुद स्कूल से सर्टिफिकेट निकलवाया और आरोपी को नाबालिग मानकर आरोपी के दस्तावेज को कोर्ट के समक्ष पेश किया। एक दिन के रिमांड के बाद आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट के न्यायाधीश आशीष शर्मा की कोठी पर पेश किया जहां से उसे 14 दिन के लिए ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया गया। पुलिस ने रिमांड के दौरान घटना के समय पहनी गई आरोपी की पेंट बरामद की है।
एसआईटी ने शुक्रवार को आरोपी को न्यायिक दंडाधिकारी तरन्नुम खान की अदालत में पेश किया था। पुलिस ने उसका एक दिन का रिमांड हासिल किया था। शुक्रवार को आरोपी से घटनास्थल की निशानदेही कराई थी और घटना के समय पहनी हुई पेंट बरामद की। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को बालिग मानकर उसका रिमांड हासिल किया था। मगर एक दिन बाद उसे नाबालिग मान लिया। स्कूली दस्तावेज में आरोपी की उम्र 18 साल से करीब दो महीने कम है। परिजनों ने उसके नाबालिग होने संबंधी दस्तावेज पुलिस को सौंपे हैं। इसलिए पुलिस ने उसको शनिवार को नाबालिग आरोपी के तौर पर पेश किया।
विज्ञापन

.....................................
आरोपी का वकील बोला-सीबीआई जांच हो
आरोपी के अधिवक्ता प्रदीप सैनी का कहना है कि बच्ची से रेप व मर्डर निंदनीय घटना है। मगर पुलिस को किसी निर्दोष को बलि का बकरा नहीं बनाना चाहिए। उनके मुवक्किल को इस केस में झूठा फंसाया गया है। इस मामले की जांच सीबीआई के हवाले होनी चाहिए ताकि दूूध का दूध और पानी का पानी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है मामला
उकलाना में 9 दिसंबर की सुबह झुग्गी के पास 6 साल की बच्ची का शव मिला था। उससे दुष्कर्म कर घिनौनी हरकत की गई थी। उकलाना थाना पुलिस ने इस बारे में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया था। मासूम के साथ हैवानियत होने का मामला अखबारों की सुर्खियां बना तो वहां राजनैतिक और जन संगठनों के प्रतिनिधियों का आना-जाना शुरू हो गया था। एसआईटी इंचार्ज डीएसपी जयपाल सिंह की टीम ने बच्ची के पड़ोसी को आरोपी मानकर गिरफ्तार किया था।

आरोपी निकला नाबालिग, कपड़े बरामद कर ऑब्जर्वेशन होम भेजा
उकलाना की मासूम से दरिंदगी का मामला
पुलिस ने बच्ची से रेप और मर्डर के आरोपी को रिमांड के बाद नाबालिग माना, जज की कोठी पर पेश कर भेजा ऑब्जर्वेशन होम
रिमांड के दौरान आरोपी की पेंट बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed