{"_id":"5b0ef4a64f1c1ba36e8b569c","slug":"81527706790-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अग्रोहा में कैंपर को लेकर विवाद, ड्राईवर ने महिला को टाटा एस गाड़ी से रौंदकर मार डाला, दो ने कूदकर बचाई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अग्रोहा में कैंपर को लेकर विवाद, ड्राईवर ने महिला को टाटा एस गाड़ी से रौंदकर मार डाला, दो ने कूदकर बचाई जान
Updated Thu, 31 May 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
अग्रोहा की कृष्णा कॉलोनी में बुधवार सुबह कैंपर की सप्लाई करने आए टाटा एस के चालक ने गाड़ी से रौंदकर 52 साल की संतरो देवी को मार डाला। यही नहीं मृतका के दो रिश्तेदारों ने साइड में कूदकर जान बचाई। आरोपी चालक कह रहा था मृतका से दो कैंपर लेने हैं, जबकि महिला का कहना था कि एक कैंपर ही लिया था। पुलिस ने कालवास निवासी आरोपी ड्राइवर पवन कुमार और दो अन्य के खिलाफ हत्या, हत्या प्रयास और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।
कापड़ो गांव के बलजीत सिंह ने पुलिस को शिकायत दी कि वह मौसी संतरो से मिलने मंगलवार को परिवार समेत अग्रोहा की कृष्णा कॉलोनी में गया था। वह और उसका ममेरा भाई अमित रात को गली में सोए थे। वे सुबह करीब छह बजे शोर सुनकर जागे तो टाटा एस का ड्राइवर कालवास का पवन कुमार उसकी मौसी संतरो से कहासुनी कर रहा था। उसकी मौसी तीन महीने से पानी का कैंपर ले रही थी। मौसी कह रही थी, मेरे पास एक ही कैंपर है, जबकि पवन कह रहा था, उसने दो कैंपर लेने हैं। इस पर मौसी ने पवन से कहा कि वह घर की तलाशी ले सकता है। इस पर पवन ने कहा कि वह तलाशी नहीं लेगा, मंदिर में नेम कराएगा। इसके बाद पवन गाड़ी को मंदिर की तरफ ले जाने लगा, पीछे गाड़ी में दो और आदमी खड़े थे। वह, अमित, मौसी संतरो और पड़ोसी संदीप गाड़ी के पीछे चलने लगे। करीब 100 मीटर चलने पर पवन को पता नहीं क्या सूझा। उसने गाड़ी वापस मोड़कर हमारी तरफ दौड़ा दी। गाड़ी ने टक्कर मारकर उसकी मौसी को रौंद दिया। वह और अमित साइड में कूद गए। संदीप ड्राइवर की खिड़की पर लटक गया। आरोपी पवन गाड़ी दौड़ाता रहा, गाड़ी कुछ दूर दौड़ने के बाद सड़क से उतर गई। संदीप ने चाबी निकाली तो गाड़ी बंद हो गई। वहां काफी लोग इकट्ठे हो गए। कुछ लोगों ने आरोपी पवन और गाड़ी पर पथराव किया तो गाड़ी का अगला शीशा टूट गया। मृतका के शव का पोस्टमार्टम अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में कराया गया। अग्रोहा थाना पुलिस ने पवन व दो अन्य के खिलाफ हत्या, हत्या प्रयास और एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन