{"_id":"59d927534f1c1bd8538b63c2","slug":"81507403603-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स ने ऑफिस से घर जा रही महिला का पर्स छीना, केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइकर्स ने ऑफिस से घर जा रही महिला का पर्स छीना, केस दर्ज
Updated Sun, 08 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
देवी भवन के सामने से बाइक सवार दो युवक एक महिला का पर्स छीनकर ले गए। महिला मोहना मंडी स्थित एक ऑफिस में नौकरी करती है। वो शाम को छह बजे छुट्टी के बाद देवी भवन के सामने से होते हुए अपने ऋषि नगर स्थित किराये के मकान पर जा रही थी। पर्स में महिला ने हजारों की नकदी, मोबाइल फोन, कुछ गहने बताए हैं। सिटी थाना पुलिस ने महिला मंजीत की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
सिटी पुलिस को दी शिकायत में मूल रूप से भिवानी के गांव आलमपुर निवासी मंजीत ने बताया कि वह मोहना मंडी में एक कंपनी में जॉब करती हैं। वह छुट्टी के बाद घर जा रही थी। देवी भवन के सामने अचानक बाइक पर सवार दो युवक पीछे से आए। उन्होंने उसका पर्स झपट लिया। पर्स में उसने सात हजार की नकदी, एक मोबाइल फोन, पैन कार्ड, आधार कार्ड, पहचान पत्र व मेरे पति का ड्राइविंग लाइसें,स दो एटीएम कार्ड, पैन ड्राइव और गहने थे। पुलिस को महिला ने बताया है कि बाइक बिना नंबर की थी। वारदात करते ही दोनों फरार हो गए। महिला चिल्लाई भी, लेकिन किसी को कुछ समझ आता युवक मौके से फरार हो गए थे।