फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   नौकरी दिलाने के बहाने असम की युवती को दो बार बेचा, घर में बंद कर करते रहे गैंगरेप

नौकरी दिलाने के बहाने असम की युवती को दो बार बेचा, घर में बंद कर करते रहे गैंगरेप

Fri, 06 Oct 2017 12:47 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
नौकरी दिलाने के बहाने असम की युवती को दो बार बेचा, घर में बंद कर करते रहे गैंगरेप
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मंडी आदमपुर (हिसार)।
आदमपुर में लड़की की खरीद-फरोख्त करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। असम के जिला उदलगुरी निवासी युवती ने बताया कि बोहरबट्टा निवासी फारूख और आरीफ 17 सितंबर को दिल्ली में एक कंपनी में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसे ले आए। युवती के मुताबिक आरोपी युवकों ने कहा कि 10-15 हजार रुपये में अच्छी नौकरी मिल जाएगी। इसके बाद युवकों ने उसे दिल्ली में 30 हजार रुपये में बेच दिया। अभी तीन-चार दिन पहले दिल्ली निवासी व्यक्ति ने उसे 80 हजार रुपये में आदमपुर के युवकों को बेच दिया। पिछले तीन दिन से आदमपुर में रह रही युवती ने बताया कि इन युवकों ने किराये का मकान लिया हुआ है। यहां उसके साथ मारपीट और गैंगरेप किया गया। युवती ने यह भी बताया कि इस घर में एक महिला भी है, जो युवकों के साथ मिली हुई है।
आरोपी युवक ऐसे आए पकड़ में
बंद मकान में रह रही युवती रोते हुए छत पर जा पहुंची। यहां पड़ोसियों ने संदेह के आधार पर वीडियो बनाकर जिला पुलिस अधीक्षक और अन्य को व्हाट्स ऐप पर भेजी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और युवती को मकान से बाहर निकाला।
विज्ञापन

युवती को तीसरी बार बेचने की थी साजिश
युवती ने बताया कि युवक उसे जबरन ताला लगाकर घर के अंदर रखते थे। युवती का कहना है कि ये युवक उसे 1 लाख 15 हजार रुपये में हिसार के एक होटल में बेचने की बात मोबाइल पर किसी से कर रहे थे। युवती ने बताया कि वह विधवा है और उसे पांच साल का लड़का भी है। पड़ोसियों ने युवती द्वारा बताए गए नंबर पर उसके माता-पिता से बात करवाई। बात करते समय युवती फफक-फफक कर रो पड़ी। युवती के पिता ने फोन पर बताया कि उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट उन्होंने पुलिस स्टेशन में करवा रखी है। इसके साथ सोशल मीडिया पर भी युवती की फोटो डाली हुई है, ताकि किसी को पता लगने पर उसे घर पहुंचा दे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के आगे खड़ी मिली कार और बाइक
लोगों ने बताया कि पिछले 2-3 दिनों से घर के बाहर बाइक और कार का आना जाना लगा हुआ था। बाद में लोगों ने देखा कि मौके से मिली एक बाइक का जहां नंबर ही नहीं है, वहीं कार के आगे-पीछे के नंबर भी बदले हुए हैं। लोगों का कहना है कि युवकों की हरकतों से शक होता है कि इनका कोई बड़ा गिरोह यहां पर काम कर रहा है।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। बयान के आधार पर ही पुलिस आगामी कार्रवाई करेगी।
- पवन कुमार, थाना प्रभारी आदमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed