फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   चौथ मांगने के मामले में पुलिस पोस्टमैन के बयान लिए

चौथ मांगने के मामले में पुलिस पोस्टमैन के बयान लिए

Mon, 28 Jan 2019 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jan 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
चौथ मांगने के मामले में पुलिस पोस्टमैन के बयान लिए
चौथ मांगने के मामले में पुलिस ने पोस्टमैन के बयान लिए
विज्ञापन

बरवाला। उकलाना मंडी के सरकारी स्कूल में कार्यरत लेक्चरर व बरवाला के वार्ड-12 निवासी रामनिवास से पत्र के माध्यम से 20 लाख की चौथा मांगने के मामले में पुलिस ने रविवार को पोस्टमैन के बयान दर्ज किए। पुलिस पत्र की भी गहनता से जांच कर रही है।
उल्लेखनीय है कि पत्र में चौथ न देने की सूरत में रामनिवास के पुत्र पंकज को जान से मारने की धमकी दी गई है। पुलिस ने रामनिवास की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया था। लेटर स्थानीय डाक विभाग का पोस्टमैन रामनिवास के घर पर देकर गया। बंद लिफाफे में भेजा गया पत्र डाक विभाग के स्थानीय लेटर बॉक्स में कोई अज्ञात व्यक्ति डाल कर गया है। पुलिस को दी शिकायत में रामनिवास ने कहा कि वीरवार को वह और उसके दोनों लड़के काम से बाहर गए हुए थे। दोपहर एक बजे कोई व्यक्ति जो सिर पर हेलमेट पहने हुए था, घर पर आया और बंद लिफाफे में एक पत्र उसकी पत्नी के हाथ में देकर चला गया। पत्नी निर्मला ने लिफाफा खोलकर पुत्र वधु को दिया। पुत्रवधु ने पत्र को पढ़ा व पत्र में किसी व्यक्ति ने अपना पता दिए बिना ही रामनिवास से 20 लाख रुपयों की चौथ मांगी। बाद में परिजनों ने रामनिवास को फोन कर इसकी जानकारी दी, जिसके बाद रामनिवास ने घर आकर पत्र पढ़ा व पुलिस को सूचना दी। रामनिवास ने बताया कि चौथ मांगने वाले व्यक्ति ने अपने आप को दिनेश शर्मा गैंग का व्यक्ति बताया है। हालांकि हेलमेट पहनने वाला व्यक्ति डाक विभाग का पोस्टमैन था।
विज्ञापन

वर्जन
सब पोस्टमास्टर राममेहर पूनिया और पोस्टमैन रणबीर के बयान दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। हेलमेट पहनने वाला व्यक्ति डाकिया था। पत्र की भी गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसआई खड़क सिंह, जांचकर्ता, बरवाला थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed