फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   उसी अंदाज में अब मोती बाजार में तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी ---

उसी अंदाज में अब मोती बाजार में तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी ---

Thu, 23 Aug 2018 12:32 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
उसी अंदाज में अब मोती बाजार में तीन दुकानों के ताले तोड़कर चोरी ---
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। महज 21 दिन में चोरों ने तीसरी बार मार्केट में ताले तोड़कर चोरी कर ली। बुधवार तड़के की रात चोरों ने तीन दुकानों के ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान व नकदी चुरा ली। घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक डॉ. कमल गुप्ता भी मौके पर पहुंचे। व्यापारियों से बातचीत के बाद विधायक ने डीएसपी अमरजीत सिंह को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द चोरों को गिरफ्तार किया जाए।
रात को तीन बजे हुई इन वारदात में चोरों ने सबसे पहले मोती बाजार स्थित बाला जी किरयाणा स्टोर को अपना निशाना बनाया। दुकान के मालिक रोशन लाल ने बताया कि चोर उनकी दुकान का ताला तोड़कर बीस हजार की नगदी व काफी मात्रा में ड्राई फ्रूट चोरी कर ले गये। सुबह जब वह दुकान पर पहुंचे तो दोनों ताले टूटे हुए थे। चोरों ने तालों को पड़ोसी दुकान की सीढ़ियों में फेंककर चले गये। इसके बाद चोरों ने मार्केट में प्रीतम बूट हाउस को अपना निशाना बनाया। दुकान मालिक भारत भूषण जैन ने बताया कि चोर उनकी दुकान का ताला तोड़कर गल्ले से एक हजार के करीब नगदी चोरी कर ले गये। चोरी की तीसरी वारदात डीएन कॉलेज रोड़ पर गणपति ट्रेडिंग कंपनी में हुई है। दुुुकान मालिक राजेंद्र ने बताया कि चोर उनकी दुकान से करीब 17 हजार रुपये चोरी कर ले गये। चोरी की घटनाओं की जानकारी मिलने के बाद डीएसपी दलजीत सिंह, सिटी थाना प्रभारी ललित कुमार मौके पर पहुंचे। पुलिस ने केस दर्ज करके जल्द आरोपियों को पकड़ने की बात कही है। वकीलान बाजार प्रधान डॉ. सुभाष शर्मा, दयानंद बिंदल, मनोहरलाल, राजेंद्र गुप्ता, संजीव जिंदल, सुरेश गोयल धूपवाला, मार्केट कमेटी चेयरमैन महाबीर जांगड़ा, शहरी मंडल अध्यक्ष नरेश सिंगल, चुनाव प्रबंधन समिति के सदस्य प्रवीन जैन, जिला सचिव कृष्ण बिश्रोई, जिला उपाध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल, रामचंद्र गुप्ता, रघुवीर गोयल, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष सतीश महता व प्रकाश अग्रवाल आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पुरानी वारदात की तरह राड़ से तोड़े गये ताले
तीन दुकानों में हुई चोरी की वारदात में पुरानी चोरी की घटनाओं की तरह ही विशेष औजार से ताले तोड़े गये हैं। पुलिस को मौके से जो टूटे हुए ताले मिले हैं, उन पर निशान छपे हुए मिले हैं। इन तालों को एक विशेष तरह की राड़ से तोड़ा गया है जो बिना शोर किये आसानी से कुछ सेकेंड में ताले को तोड़ देती है। सात अगस्त हो शहर में हुई चोरी की वारदात में भी तालों को इसी तरह की राड़ से तोड़ा गया था। एक अगस्त को नागोरी गेट पर हैंडलूम की दुकान में चोरी की गई थी। इसके बाद 7 अगस्त को चोरों ने वकीलान बाजार सहित अन्य स्थानों पर छह दुकानों में करीब 5 लाख से अधिक की चोरी की । इन चोरी की वारदात न सुलझने से गुस्साए व्यापारियों ने मंगलवार को ही मार्केेट में काले बैनर लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजार में लगे सीसीटीवी बंद, स्ट्रीट लाइट का प्रबंध नही
चोरी की वारदात पर दुकानदारों ने बताया कि बाजार में सीसीटीवी का कोई प्रबंध नही है। करीब एक साल पहले यहां पर सीसीटीवी लगवाए गये थे। फिलहाल यह सीसीटीवी बंद पड़े हैं। स्ट्रीट लाइट का भी कोई प्रबंध नही है। व्यापारी कई बार लाइट लगवाने के बारे मेें प्रशासन को शिकायत दे चुके हैं। मार्केट में कोई चौकीदार नही है। सात अगस्त को मार्केट में हुई चोरी की वारदात के बाद से दुुकानदारों ने यहां पर पहले काम कर रहे चौकीदार को हटा दिया।

सीसीटीवी कैमरे में कैद की हुई चोरी की वारदात
चोरी की वारदात दुकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज देखने पर पता चला कि रात करीब 3 बजे प्रीतम बूट हाउस का लोहे की रॉड से एक युवक ताला तोड़ रहा है। उसके बाद यह युवक बाहर आकर सीढ़ियों की तरफ जाता दिखा। पुलिस फुटेज के आधार पर चोरों का पता लगा रही है।

पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि चोरी की घटनाओं में संलिप्त आरोपियों को अतिशीघ्र गिरफ्तार किया जाए। दुकानदारों का चोरीशुदा माल बरामद करवाया जाए। पिछली घटनाओं को लेकर पुलिस की अभी तक की जांच रिपोर्ट अधिकारियों से मांगी गई है।

- डॉ. कमल गुप्ता, विधायक, हिसार।

चोरी की वारदातों की जांच गहनता व तेजी से की जा रही है। जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा। इन घटनाओं के फिंगर प्रिंटस जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। उनकी रिपोर्ट आने पर दोषियों को पकडने में काफी मदद मिलेगी।
- ललित कुमार, एसएचओ, शहर थाना, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed