{"_id":"5b2aa4024f1c1bca228b6a21","slug":"61529521154-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर विभाग में क्लर्क लगवाने के नाम पर ठगे सात लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आयकर विभाग में क्लर्क लगवाने के नाम पर ठगे सात लाख रुपये
Updated Thu, 21 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार । हिसार के मिल गेट निवासी एक परिवार से यूपी के गोरखपुर में नौकरी लगवाने के नाम पर सात लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस को दी शिकायत में विनोद नगर निवासी प्रमिला ने बताया कि वह जिंदल चौक पर एक ब्यूटी पार्लर में काम करती है।
उसका लड़का अजय 12वीं पास है और बेरोजगार है। उसके लड़के अजय को उसके दोस्त ने बताया कि वह कुछ लोगों को जानता है जो यूपी में नौकरी लगवाने का काम करते हैं। इन लोगों ने उसके एक जानकार को यूपी में नौकरी लगवाया है। इसके बाद अजय को उसके दोस्त ने गोरखपुर से राजेश्वर का नंबर दे दिया। जब राजेश्वर से अजय ने बात की तो उसने बताया कि वह काफी सारे लोगों की नौकरी लगवा चुुुका है। अगर उसे नौकरी की जरूरत है तो गोरखपुर में आकर उससे मुलाकात कर ले। इसके बाद अजय और उसका दोस्त गोरखपुर गये और आरोपी राजेश्वर से मुलाकात की। आरोपी उनको आयकर विभाग में लेकर गया और दो लोगों से मुलाकात करवाई। इन लोगों ने अजय को बताया कि आयकर विभाग में क्लर्क की पोस्ट खाली है और इसके लिए उसे सात लाख का इंतजाम करना होगा। महिला के अनुसार उसके बेटे अजय ने दो बार में सात लाख रुपये ले लिये। अजय को बोला गया कि क्लर्क की नौकरी का ज्वाइनिंग लेटर एक सप्ताह में उनके घर पर भेज दिया जाएगा । कुछ दिन बाद उनको एक लेटर मिला जिसमें अजय को नौकरी के लिए लखनऊ बुलाया गया था। जब अजय वो लेटर लेकर लखनऊ के आयकर विभाग के दफ्तर पहुंचा तो उसको बताया गया कि उसके पास जो लेटर है वो पूरी तरह से फर्जी है। लैटर को फर्जी बताए जाने पर अजय राजेश्वर के दफ्तर पहुंचा तो वहां ताला लगा मिला। फोन करने पर तीनों आरोपियों के नंबर बंद मिले। इसके बाद अजय को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने अजय कि मां प्रमिला की शिकायत के आधार पर यूपी के गोरखपुर निवासी राजेश्वर, शशी व विवेक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।