फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ऑटो रिक्शा में गैंगरेप मामला :दो आरोपियों के लिए डीएनए सैंपल

ऑटो रिक्शा में गैंगरेप मामला :दो आरोपियों के लिए डीएनए सैंपल

Sun, 17 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Sun, 17 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
ऑटो रिक्शा में गैंगरेप मामला :दो आरोपियों के लिए डीएनए सैंपल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
महिला थाना पुलिस ऑटो रिक्शा में हुए गैंगरेप मामले में मुख्य आरोपी के अलावा दो अन्य आरोपियों झीड़ी के निखिल और सैनियान मोहल्ला के सचिन को शनिवार को सिविल अस्पताल में लाई। वहां उनके ब्लड और डीएनए टेस्ट के सैंपल लिए गए। पुलिस ने दोनों को फिर से जेल भेज दिया। महिला थाना पुलिस ने इससे पहले कोर्ट में अर्जी लगाकर दोनों के सैंपल लेने की अनुमति देने की गुहार की थी। अदालत ने पुलिस की अर्जी मंजूर की थी। पुलिस दोनों को शनिवार को सेंट्रल जेल वन से सिविल अस्पताल में लाई। स्टाफ ने एक्सपर्ट्स से राय लेकर दोनों का ब्लड और डीएनए सैंपल लिया। दोनों को फिर से जेल भेज दिया गया।

यह है मामला
कैंट एरिया में रहने वाली 27 साल की विवाहिता 4 दिसंबर को बरवाला से बस में यहां बस अड्डा पर पहुंची थी। वह बाद में ऑटो रिक्शा में कैंट जा रही थी। रास्ते में सवारी उतरने पर चालक ने दो साथियों की मदद से उससे ऑटो में ही रेप कर दिया था। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी 12 क्वार्टर निवासी ऋषि उर्फ मूच्छल और उसके साथी झीड़ी के निखिल व सैनियान मोहल्ला के सचिन को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


ऑटो रिक्शा में गैंगरेप मामला :दो आरोपियों के लिए डीएनए सैंपल
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed