फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   धनतेरस पर फॉरच्यूरनर खरीदकर लाए , गाड़ी की पूजा की, चार घंटे में ही ले गए चोर

धनतेरस पर फॉरच्यूरनर खरीदकर लाए , गाड़ी की पूजा की, चार घंटे में ही ले गए चोर

Sat, 21 Oct 2017 12:42 AM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
धनतेरस पर फॉरच्यूरनर खरीदकर लाए , गाड़ी की पूजा की, चार घंटे में ही ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
पीएलए निवासी बिजनेसमैन विजय कुमार ने धनतेरस वाले दिन मंगलवार शाम को फॉरच्यूनर गाड़ी खरीदी। गाड़ी की पूजा करने के बाद रात को गली में खड़ी कर दी। बुधवार सुबह गायब मिली। पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है।
पीएलए निवासी बिजनेसमैन विजय कुमार ने धनतेरस वाले दिन मंगलवार शाम को करीब सात बजे फॉरच्यूनर गाड़ी खरीदी थी। धनतेरस वाले दिन बर्तन, बाइक या गाड़ी खरीदने की आम धारणा है। अपने सामर्थ्य के अनुसार लोग इनकी खरीदारी करते हैं। बिजनेसमैन ने गाड़ी की पूजा की। मंगलवार रात 10 बजे परिवार ने गाड़ी को आवास के बाहर गली में खड़ा कर दिया। करीब चार घंटे में ही चोर रात को गाड़ी चुरा ले गए। बताया जा रहा है कि रात दो बजे से पहले ही गाड़ी चोरी हो चुकी थी।
विज्ञापन

परिवार के सदस्य सुबह उठे तो उनको वारदात का पता चला। बाद में उन्होंने इसकी लिखित शिकायत पीएलए चौकी में दी। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने चोरों और गाड़ी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने पीएलए एरिया में लगे सभी सीसीटीवी की फुटेज खंगाली है। इसमें अभी तक चोरों का सुराग नहीं लग सका है। पुलिस ने वीटी कराकर सभी इंटर स्टेट नाके पर ब्लॉक कराए। इसके बाद भी चोर हाथ नहीं आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed