फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   नाबालिग लड़की ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, प्रिंसिपल व दो शिक्षकों समेत चार पर केस दर्ज

नाबालिग लड़की ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, प्रिंसिपल व दो शिक्षकों समेत चार पर केस दर्ज

Tue, 08 May 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 08 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
नाबालिग लड़की ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, प्रिंसिपल व दो शिक्षकों समेत चार पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
राजगढ़ रोड निवासी 17 साल की एक छात्रा की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने एक गांव के गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रिंसिपल, दो शिक्षकों और मकान मालिक के रिश्तेदार के खिलाफ छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

किशोरी ने पुलिस को शिकायत दी कि वह पिछले साल स्कूल में 11वीं कक्षा में पढ़ती थी। मकान मालिक के एक रिश्तेदार का उनके घर आना-जाना था। वह 26 फरवरी 2017 को घर में अकेली थी। वह अंकल अंदर घुस आया और उसे मोबाइल पर गंदी फिल्म दिखाई। मैंने परिजनों को बताने को कहा तो आरोपी ने कहा कि मैंने एक मर्डर कर रखा है, दूसरा करने में टाइम नहीं लगेगा, तुझे जान से मार दूंगा। वह एक अप्रैल 2017 को साइकिल पर शहर में एक कंप्यूटर सेंटर में जा रही थी। तब अंकल उसे नहर पुल के पास मिला और उसे धमकाकर सेक्टर-15 के एक कमरे में ले गया था। उसने खुद के कपड़े उतारने शुरू किए तो वह डरकर भाग आई थी। दो-तीन दिन बाद अंकल को उसके घर वालों ने नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करा दिया था। वह एक अक्तूबर 2017 को वापस आ गया। मैंने उसे नवंबर 2017 में अपनी क्लास के मैथ टीचर के साथ देखा, तब मैं डर गई थी। वह एक दिन मैथ टीचर को रूम में बुलाने गई तो उसने मुझसे अश्लील हरकत की थी। फरवरी 2018 में दूसरे टीचर ने स्कूल में उससे छेड़छाड़ की। 31 मार्च को रिजल्ट आने पर मुझे पास कर दिया गया। उसने दोनों टीचर को बताया था कि वह एक महिला संगठन के दफ्तर में जाकर आपबीती बताकर आई है। छात्रा ने कहा कि तब दोनों शिक्षकों ने फंसने के डर से कहा था कि तुम्हें पास कर देंगे, लेकिन दूसरे स्कूल में दाखिला ले लेना। वह तीन मई को उसी स्कूल में दाखिला लेने गई तो प्रिंसिपल ने बताया कि तुम तो फेल हो और तुम्हें 11वीं में ही दाखिला मिल सकता है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed