फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   झपटमार को कैद

झपटमार को कैद

Fri, 18 Aug 2017 01:06 AM IST
Updated Fri, 18 Aug 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
झपटमार को कैद
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
एडीजे डीआर चालिया की अदालत ने सेक्टर-15 के एक घर में घुसकर महिला का पर्स छीनने पर कैमरी रोड की उमेद विहार कॉलोनी के विकास को पांच साल की कैद और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। पर्स में 2000 रुपये, आधार कार्ड था। अदालत ने झपटमार को बुधवार को दोषी माना था।

कोर्ट कांप्लेक्स चौकी पुलिस ने इस संबंध में 28 दिसंबर 2016 को केस दर्ज किया था। अदालत में चले अभियोग के अनुसार सेक्टर-15 निवासी महिला संतोष घटना वाली रात साढे़ नौ बजे खाना खाने के बाद घर के लॉन में घूम रही थी। तभी विकास घर के अंदर घुसकर पर्स छीनकर फरार हो गया था। महिला ने पुलिस को बयान दिए थे कि पर्स में 2000 रुपये और आधार कार्ड था। महिला ने बताया था कि वारदात करने वाला लड़का उसने पहचान लिया है। वह उमेद विहार कॉलोनी का विकास है। उसने कुछ महीने पहले उनकी कोठी में रंग-रोगन किया था। सिविल लाइन पुलिस ने छीनाझपटी का केस दर्ज कर आरोपी विकास को गिरफ्तार किया था। अदालत ने पूरे मुकदमे की सुनवाई के बाद उसे छीनाझपटी का दोषी मानकर सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed