{"_id":"598e02b24f1c1b196c8b461c","slug":"51502479026-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिका से दो साल से कर रहा था रेप, ब्लैकमेल कर वसूले डेढ़ लाख","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शिक्षिका से दो साल से कर रहा था रेप, ब्लैकमेल कर वसूले डेढ़ लाख
Updated Sat, 12 Aug 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
सिविल लाइन एरिया स्थित सेक्टर की रहने वाली प्राइवेट स्कूल की एक टीचर से उसका पड़ोसी युवक डरा-धमका कर दो साल से रेप करता आ रहा है। वह पीड़िता को ब्लैकमेल कर अब तक करीब डेढ़ लाख रुपये वसूल चुका है। महिला थाना पुलिस ने नामजद के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
सेक्टर की रहने वाली एक युवती शुक्रवार को महिला थाने में पहुंची और एसएचओ सुनीता देवी को शिकायत दी। युवती ने बताया कि उसका पड़ोसी युवक 2015 में एक दिन उसे डरा-धमका कर अपने एक दोस्त के घर ले गया था। युवती का आरोप है कि युवक के पास पिस्तौल थी। आरोप है कि युवक ने वहां उससे जोर-जबरदस्ती करते हुए रेप किया। वह धमकी देकर उससे बार-बार रेप करता आ रहा है। इतना ही नहीं वह ब्लैकमेल कर उससे अब तक करीब डेढ़ लाख रुपये हड़प चुका है। पुलिस ने टीचर की सिविल अस्पताल में मेडिकल जांच कराई। महिला थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।