फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   बालसमंद रोड पर सरेराह जाम छलकाने पर पीसीआर इंचार्ज समेत दो सस्पेंड, प्राथमिक विभागीय जांच में पाए दोषी

बालसमंद रोड पर सरेराह जाम छलकाने पर पीसीआर इंचार्ज समेत दो सस्पेंड, प्राथमिक विभागीय जांच में पाए दोषी

Wed, 30 May 2018 01:08 AM IST
Updated Wed, 30 May 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
बालसमंद रोड पर सरेराह जाम छलकाने पर पीसीआर इंचार्ज समेत दो सस्पेंड, प्राथमिक विभागीय जांच में पाए दोषी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
पुलिस प्रशासन ने एक युवक के साथ पीसीआर के पीछे वाले हिस्से पर शराब की बोतल रखकर जाम पीने के मामले में ईएएसआई ख्यालीराम और ईएचसी राममेहर के खिलाफ संज्ञान लिया है। डीएसपी जितेंद्र खटखड़ ने प्रारंभिक जांच कर मंगलवार शाम को रिपोर्ट एसपी को सौंप दी। एसपी ने रिपोर्ट के आधार पर पीसीआर इंचार्ज और ईएचसी को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड करते हुए उनकी नियमित विभागीय जांच के आदेश दिए हैं।

जानकारी के अनुसार एचएयू के एक कर्मचारी ने रविवार रात बालसमंद रोड पर एचएयू के गेट नंबर तीन के पास पीसीआर नंबर चार के पीछे वाले हिस्से पर रखी शराब की बोतल व अन्य सामान की मोबाइल से क्लिप बना ली थी। दो पुलिसकर्मी और एक युवक वहां मौजूद थे। वह क्लिप सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। पुलिस प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेकर प्रकरण की जांच करने का जिम्मा डीएसपी जितेंद्र खटकड़ को सौंपा था। पुलिस प्रशासन ने दोनों की विभागीय जांच के आदेश देकर रिपोर्ट देने को कहा था। डीएसपी ने दोनों पुलिस वालों को बुलाकर मंगलवार को उनका पक्ष जाना। डीएसपी ने प्राथमिक जांच कर अपनी रिपोर्ट देर शाम एसपी को सौंप दी। एसपी ने आदेश देकर ईएएसआई ख्यालीराम और ईएचसी राममेहर को सस्पेंड कर उनकी नियमित विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। दोनों के स्थान पर अन्य पुलिसकर्मियों ने पीसीआर पर ड्यूटी संभाल ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed