{"_id":"5adf86df4f1c1b23338b4db9","slug":"41524598495-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कैनेडा से बेटी की शादी करने फतेेहाबाद आई रिटायर्ड लेक्चरर, बस में सूटकेस से नौ लाख के गहने चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैनेडा से बेटी की शादी करने फतेेहाबाद आई रिटायर्ड लेक्चरर, बस में सूटकेस से नौ लाख के गहने चोरी
Updated Wed, 25 Apr 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
फतेहाबाद के शिव चौक की रिटायर्ड लेक्चरर सरोज शर्मा बेटी अंकिता की शादी के लिए कैनेडा से लौटी हैं। वह शादी की तैयारियों के लिए बस में गुरुग्राम जा रही थी। किसी ने चलती बस में उसके सूटकेस का ताला तोड़कर सोने के 300 ग्राम, चांदी के 250 ग्राम के जेवर और 82 हजार रुपये चुरा लिए। बताया जा रहा है कि सोने के गहनों की कीमत करीब नौ लाख रुपये है। बस अड्डा चौकी पुलिस ने शक के आधार पर बस के चालक और एक अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।
फतेहाबाद की सरोज शर्मा ने बताया कि वह सन 2012 में फतेहाबाद के गांव भिरड़ाना के सीनियर सेकेंडरी स्कूल से लेक्चरर पद से रिटायर हुई थी। उनके पति नवीन शर्मा भी लेक्चरर थे। उनका बेटा अभिषेक व बेटी अंकिता कैनेडा के टोरंटो शहर में रहते हैं। उनकी बेटी अंकिता की शादी शिमला के कार्तिक से 26 अप्रैल को होनी है। वह पांच अप्रैल को फतेहाबाद आ गई थी। उन्होंने फतेहाबाद के एचडीएफसी बैंक के लॉकर से 13 अप्रैल को जेवर निकलवाए थे। वह 14 अप्रैल की शाम 6 बजे फतेहाबाद से शादी की तैयारियों के सिलसिले में गुरुग्राम जाने के लिए फतेहाबाद डिपो की एक बस में सवार हुई थी। पूछने पर चालक ने कहा था कि वह बस में बैठ जाएं, हिसार से गुरुग्राम की बस मिल जाएगी। वे उनको हिसार से गुरुग्राम वाली बस में बैठा देंगे और वह बस में सवार हो गई। चालक के साथ एक आदमी बातें कर रहा था। वह कभी आगे जा रहा था तो कभी पीछे आ रहा था।
वह हिसार बस अड्डे से गुरुग्राम जाने वाली बस में सवार हुई। चालक से बातें करने वाला आदमी भी उस बस में सवार हो गया। वह रास्ते में कहीं उतर गया। उन्होंने गुरुग्राम में परिचित के पीजी में जाकर सामान चेक किया तो जेवर और नकदी गायब मिले। उन्होंने चालक व उसके साथ बातें करने वाले आदमी पर चोरी का संदेह जताया है। उन्होंने चोरीशुदा माल की कीमत दस लाख रुपये बताई है। सिटी थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है।