फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   जालसाजी से जमीन अपने नाम करा पूर्व वितमंत्री प्रो. संपत सिंह की पत्नी और बेटे को बेची

जालसाजी से जमीन अपने नाम करा पूर्व वितमंत्री प्रो. संपत सिंह की पत्नी और बेटे को बेची

Wed, 25 Oct 2017 12:50 AM IST
Updated Wed, 25 Oct 2017 12:50 AM IST
विज्ञापन
जालसाजी से जमीन अपने नाम करा पूर्व वितमंत्री प्रो. संपत सिंह की पत्नी और बेटे को बेची
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सदर थाना पुलिस ने बीड़ की साढे़ बारह एकड़ जमीन की पॉवर ऑफ अटॉर्नी जालसाजी से अपने नाम कराकर वही जमीन कांग्रेस नेता प्रो. संपत सिंह की पत्नी और बेटे को बेचकर 3.28 करोड़ रुपये हड़पने के आरोपी पंचकूला निवासी जगबीर सिंह को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस ने इस संबंध में 22 जून 2015 को धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का केस दर्ज किया था। सरकार ने स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह को यहां बीड़ में साढे बारह एकड़ जमीन अलाट की थी। स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह और उनके बेटे प्रताप सिंह की मौत के बाद जमीन जालंधर की नई बस्ती निवासी सुमन बेदी व उनके बच्चों के नाम हो गई। सुमन बेदी स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह की पुत्रवधू हैं। पुलिस के अनुसार मतलोडा के जगबीर सिंह ने प्रताप सिंह की मौत के बाद सुमन बेदी के परिवार से संपर्क किया। जालसाज ने उनको इस बात का झांसा दिया कि वह उनकी पेंशन बनवा देगा। यह झांसा देकर उसने उनके खाली कागजों पर साइन करा लिये। पुलिस के अनुसार उन्हीं साइन के आधार पर जगबीर ने पॉवर ऑफ अटॉनी बनवाकर बास तहसील में जमीन अपने नाम करा ली।
विज्ञापन

.....................................
संपत की पत्नी व बेटे को 3.28 करोड़ में बेची जमीन
जानकारी के अनुसार कांग्रेस नेता प्रो. संपत सिंह की पत्नी कृष्णा संपत और उनका बेटा सौरव लांधड़ी एक आदमी के मार्फत मतलोडा के जगबीर सिंह के संपर्क में तीन साल पहले आए थे। जगबीर ने बीड़ में अपनी साढे़ बारह एकड़ जमीन बताकर सौदे की बात कही। फिर दोनों पक्षों में 3,28,12, 500 रुपये में साढे बारह एकड़ जमीन का सौदा हो गया। जगबीर ने पेमेंट लेकर करीब साढे़ नौ एकड़ जमीन नाम करा दी थी। बाकी बची तीन एकड़ जमीन एक नाबालिग के नाम होने की वजह से ट्रांसफर नहीं हो सकी थी, जो आज तक लंबित है। प्रो. संपत सिंह के परिवार ने ऑनलाइन रिकॉर्ड चेक किया तो जमीन जगबीर सिंह के नाम थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................................
पुलिस जांच में कृष्णा व बेटा मिले थे निर्दोष
स्वतंत्रता सेनानी की पुत्रवधू सुमन बेदी को मामले का पता चला तो उन्होंने एसपी को शिकायत दी थी। तब डीएसपी की जांच में कृष्णा संपत सिंह और उनका बेटा निर्दोष मिले थे। तब सदर थाना पुलिस ने 22 जून 2015 को मतलोडा के जगबीर सिंह और अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया था।
.......................................
आरोपी तीन दिन के रिमांड पर
सदर थाना के एएसआई वेदप्रकाश की टीम ने पंचकूला के सेक्टर-2 के मकान नंबर 856 निवासी जगबीर सिंह को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने जमीन संबंधी दस्तावेज बरामद करने और अन्य आरोपियों का पता लगाने के लिए आरोपी का पुलिस रिमांड मांगा। अदालत ने उसका तीन दिन का रिमांड मंजूर कर लिया।

...................................
हम धोखे का शिकार हुए: प्रो. संपत सिंह
प्रो. संपत सिंह ने संपर्क करने पर बताया कि हम धोखे का शिकार हुए हैं। ऑनलाइन रिकॉर्ड जगबीर के नाम बोल रहा था। मेरी पत्नी व बेटे ने पाक-साफ जमीन मानकर सौदा किया था। मगर फिर भी हमारे साथ धोखा हुआ। हमने जगबीर के खिलाफ चेक बाउंस संबंधी मामला कोर्ट में डाला था। वह फैसला अप्रैल महीने में हमारे हक में आया था। उसकी अपील अब सत्र न्यायालय में चल रही है। सौदा साढे़ बारह एकड़ का हुआ था। उसमें से करीब तीन एकड़ आज तक हमारे नाम नहीं हुई है।

जालसाजी से जमीन अपने नाम करा पूर्व वित्तमंत्री प्रो. संपत सिंह की पत्नी और बेटे को बेची
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
जालसाज ने 3.28 करोड़ में बेची थी जमीन, पुलिस ने 22 जून 2015 को दर्ज किया था केस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed