फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   नौकर द्वारा लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने बरामद किये जेवरात

नौकर द्वारा लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने बरामद किये जेवरात

Sat, 21 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
नौकर द्वारा लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने बरामद किये जेवरात

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। तीन जुलाई को सेक्टर 14 के एक घर से हुई लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने जेवरात बरामद कर लिए हैं। पुलिस टीम ने जेवर नौकर रामपाल के गांव मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के गांव हरदुआ से बरामद कर लिए हैं।
केस इंचार्ज जितेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस की टीम ने चोरी के आरोपी नौकर रामपाल के घर पर छापा मारकर चोरी हुए जेवरात बरामद कर लिए हैं। पुलिस टीम ने रामपाल के गांव में जाकर पूछताछ की तो पता चला कि उसके मां-बाप मर चुके हैं और वह कई साल से अपनी बहन व जीजा के साथ रह रहा है। टीम उसके घर पर पहुंची। पुलिस ने उसके बैग की तलाशी ली तो उनको चोरी किये हुए जेवरात बरामद हो गए। जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। चुराई गई नगदी व पिस्तौल के बारे में उसके पकड़ में आने पर ही पता चल सकेगा।
विज्ञापन

नौकर रामपाल तीन जुलाई को सेक्टर 14 से कपड़ा व्यापारी विनोद के घर से तीन लाख नगद, लाखों के जेवरात व पिस्तौल चुराकर भाग गया था। रामपाल उनके घर पर पिछले छह साल से नौकर था। उसने इस वारदात को तब अंजाम दिया जब घर का मालिक परिवार सहित अपने रिश्तेदार के यहां गुरुग्राम में गया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकरों की पुलिस वेरिफिकेशन जरूर कराएं। जब इनका मौका लगता है तो ये सब कुछ लूटकर फरार हो जाते हैं। आम नागरिक नौकर या चौकीदार रखते समय उसके पते ठिकाने के बारे में पुलिस को जरूर सूचना दें।
- कृष्ण कुमार, चौकी प्रभारी, अनाज मंडी, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed