{"_id":"5c4b6084bdec2273910069cf","slug":"201548443780-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिटफंड कंपनी बना 2 लाख 45 हजार की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चिटफंड कंपनी बना 2 लाख 45 हजार की ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। चिटफंड कंपनी बनाकर 2 लाख 45 हजार रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में पुलिस ने तीन कंपनियों और उसके संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल इस मामले में किसी की गिरफ्तार नहीं है।
मामले के अनुसार मूल रूप से फतेहाबाद के भट्टू के गांव गदली निवासी एवं हाल कृष्णा नगर हिसार निवासी विकास कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह साहिल के साथ उसके दोस्त संदीप सैनी से मिलने पुरानी सब्जी मंडी गया था। संदीप ने उनकी मुलाकात फाजिल्का पंजाब निवासी उसके दोस्त सहदेव से कराई। सहदेव ने उसे बताया कि उसके दोस्त शशांक दूबे, धर्मेंद्र मेशराम, पितम चंद मेशराम, शैलेष, बालकृष्ण अर्जुनवार, अतुल अर्जुनवार, पल्लवी अर्जुनवार, नितेंद्र कछावा ने वेब सोल्यूशन नाम से मध्यप्रदेश के बालाघाट में कंपनी खोली हुई है। यह कंपनी इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में देश-विदेश में कई साल से काम कर रही है। इसकी तीन अन्य सहयोगी कंपनियां एसकेएम स्टील शॉप, रेडियंस ग्लोबल, सर्विस, ब्लू स्काई ट्रेडिंग कंपनी भी हैं। इन कंपनियों में उसके दोस्त सीएमडी, एमडी व मैनेजर जैसे बड़े पदों पर हैं। उसने बताया कि हिसार में कंपनी की फ्रेंचाइजी ली हुई है। कंपनी को हिसार में बड़ा ऑफिस खोलना है, जिसमें निवेश करके कंपनी की सदस्यता ले सकते हैं। इसके लिए 5 हजार, 50 हजार और एक लाख रुपये राशि के निवेश छह बार करने हैं। जितना निवेश करेंगे, उतने रुपये के प्रोडक्ट मिलेंगे और महीने में 25 दिन तक निवेश की कुल राशि का 10 प्रतिशत मिलेगा।
विकास ने बताया कि आरोपियों ने उसे सब्जबाग दिखाकर पैसे दोगुने करने का लालच देकर अलग-अलग समय में उससे कुल 2 लाख 45 हजार रुपये निवेश करवा लिए। जब उसने पैसे वापस मांगे तो उन्होंने देने से मना कर दिया। सहदेव से बात की तो उसने कहा कि कंपनी भाग गई है। विकास ने शिकायत में यह भी कहा कि कंपनी ने हिसार और आसपास के लोगों से करोड़ों रुपये की ठगी की है। पुलिस ने विकास की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।