फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   शेखपुरा हत्याकांड: डीएसपी भगवान दास के दो भाइयों के परिवार ने किया गांव से पलायन

शेखपुरा हत्याकांड: डीएसपी भगवान दास के दो भाइयों के परिवार ने किया गांव से पलायन

Sun, 16 Sep 2018 01:09 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 01:09 AM IST
विज्ञापन
शेखपुरा हत्याकांड: डीएसपी भगवान दास के दो भाइयों के परिवार ने किया गांव से पलायन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। शेखुपरा के तिहरा हत्याकांड के आरोपी दलेल (आत्महत्या करने वाले डीएसपी भगवान दास के भाई) पर हमला करने के मामले के आरोपियों द्वारा फिर से हमले का प्रयास करने और धमकियां देने और पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई न करने से सहमे दो परिवारों ने शनिवार को गांव से पलायन कर लिया। उनका कहना है कि पुलिस ने आरोपियों को संरक्षण दिया हुआ है, इसलिए वे हिसार में एक किराये का मकान लेकर उसमें रहने लगे हैं। हालांकि उनके गांव में खेत हैं, लेकिन जान बचेगी तो ही खेत काम आएंगे।
हमले में घायल हुए दलेल सिंह के भतीजे भूप सिंह ने बताया कि हत्याकांड के बाद से ही दूसरा पक्ष उनके घर पुलिस को लेकर आता और उनके माता-पिता को धमकाता था। इसके कारण उसके पिता दलीप सिंह की हृदय घात से मौत भी हो चुकी है, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। इसी प्रकार अब जब उसके चाचा जमानत पर आए तो पिछले शुक्रवार सात सितंबर को तोशाम रोड पर पानी की मोटर खरीदने गए थे तो उन पर आठ-नौ युवकों ने जानलेवा हमला कर दिया, लेकिन पुलिस ने साधारण मामला दर्ज किया। इस मामले में देवेंद्र उर्फ बॉक्सर व प्रदीप को पुलिस ने गिरफ्तार किया, जिनको अगले ही दिन जमानत मिल गई। अन्य आरोपियों पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

अब सभी हमलावर उनका पीछा करते हैं और हथियार लेकर उनकी गली में आते हैं और जान से मारने की धमकियां देते हैं। पुलिस को कई बार शिकायत की, लेकिन न तो हमलावरों को गिरफ्तार किया है और ना ही उनको सुरक्षा मुहैया करवाई है। इसके चलते उन्होंने गांव से पलायन करना ही मुनासिब समझा और पलायन कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस हत्याकांड में पुलिस ने दलेल सिंह सहित नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें से पांच को जमानत मिल चुकी है, वहीं डीएसपी द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पुलिस ने तीन को गिरफ्तार किया था, जिनकी सभी की जमानत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed