{"_id":"5afb362e4f1c1b894c8b4f35","slug":"201526412846-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लॉट के नाम पर की लाखों की धोखाधड़ी, रुपये मांगे तो छेड़छाड़ व मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्लॉट के नाम पर की लाखों की धोखाधड़ी, रुपये मांगे तो छेड़छाड़ व मारपीट
Updated Wed, 16 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। मिलगेट एरिया की एक महिला ने दयानंद ऋषि विहार कॉलोनी के दो आदमियों पर प्लॉट के नाम पर लाखों रुपये की राशि हड़पने का आरोप लगाया है। इसके अलावा रुपये मांगने पर छेड़छाड़ और मारपीट करने आरोप भी लगाया है। सिटी थाना पुलिस ने दयानंद ऋषि विहार के कृष्ण और अनिल पर केस दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार मिलगेट एरिया की 42 साल की एक महिला का कहना है कि सन 2011 में उसने कृष्ण से एक लाख 70 ये में रामबिहार कॉलोनी में एक कार्ड का प्लॉट खरीदा था। धीरे-धीरे कर कृष्ण को एक लाख 70 हजार रुपये की नकदी दे दी। रुपये देने के बाद प्लॉट और उसके कागजात मांगे तो उसने देने से इनकार कर दिया और बोला कि कोई प्लॉट नाम नहीं कराएगा। महिला का आरोप है कि सोमवार को वह बहन के साथ आंगनबाड़ी का सर्वे कर रही थी। तब पटाखा फैैक्ट्री के पास कृष्ण मिल गया। उसके साथ उसका साथी अनिल था। कृष्ण से प्लॉट के रुपये वापस मांगे तो उसने रुपये देने से इनकार कर दिया और मारपीट करने लगा। आरोप है इस दौरान कपड़े फाड़ने लगा और जातिसूचक गालियां दी। उसने कहा कि किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। शोर मचाया तो आस पड़ोस के लोग बाहर आए, तब वे दोनों फरार हो गए। पुलिस ने कृष्ण और अनिल के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।