फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   ऑटो में महिला का पर्स उड़ाया, 7000 रुपये और जेवर ले गए

ऑटो में महिला का पर्स उड़ाया, 7000 रुपये और जेवर ले गए

Fri, 02 Feb 2018 12:29 AM IST
Updated Fri, 02 Feb 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
ऑटो में महिला का पर्स उड़ाया, 7000 रुपये और जेवर ले गए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
बस अड्डा और कैंप चौक के बीच एक महिला ने फतेहाबाद के गांव नहला की मनीता का पर्स चुरा लिया। पर्स में 7000 रुपये व कुछ जेवर थे। सिविल लाइन पुलिस ने इस बारे में अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज किया है।
नहला की मनीता किसी काम से गांव से बस में हिसार आई थी। वह बस अड्डे के बाहर कैंप चौक के लिए ऑटो रिक्शा में सवार हुई थी। उसके साथ एक अनजान महिला भी साथ थी। वह अनजान महिला मटका चौक पर उतर गई। मनीता कैंप चौक के पास उतरी तो किराया देने के लिए पर्स संभाला। सीट पर पर्स नहीं मिला। तब उसे पता चला कि मटका चौक पर उतरी अनजान महिला उसका पर्स चुरा ले गई। पर्स में 7000 रुपये और कुछ जेवर थे। उसने इस बारे में मोबाइल से संपर्क कर परिजनों को आपबीती बताई। उसके बाद उसने अर्बन एस्टेट चौकी में जाकर शिकायत दी। सिविल लाइन पुलिस ने अनजान महिला के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दिसंबर में भी हुई थी पर्स चोरी की वारदात
दिसंबर में भी ऑटो में महिला के पर्स से गहने-नकदी चोरी का मामला सामने आया था। इसमें महिला बस अड्डे से सवार होकर आजाद नगर जा रही थी। नागोरी गेट के पास दूसरी महिला ने पर्स चोरी कर लिया था। बाद में चोरी पकड़े जाने पर महिला ने बैग ऑटो में ही फेंक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed