फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   शिक्षिका बैठी थी कार में, उसकी आंखों के आगे पर्स चुरा ले गया चोर

शिक्षिका बैठी थी कार में, उसकी आंखों के आगे पर्स चुरा ले गया चोर

Wed, 03 Apr 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 03 Apr 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
शिक्षिका बैठी थी कार में, उसकी आंखों के आगे पर्स चुरा ले गया चोर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। एक शिक्षिका कार में बैठी थी और चोर उसकी आंखों के सामने ही कार की खिड़की खोलकर उसका पर्स चुराकर ले गया। उसने शोर मचाया, लेकिन लोगों के इकट्ठा होने से पहले ही चोर फरार हो चुका था। शिक्षिका बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष स्व. गौरीशंकर अत्री की पुत्री हैं और राजकीय स्कूल में तैनात हैं।
अर्बन एस्टेट थाना पुलिस को दी शिकायत में शिक्षिका ऊषा अत्री ने बताया कि मंगलवार को वह बैंक से करीब 30 हजार रुपये निकलवा कर घर की तरफ जा रही थी। जब वह लजीज वाटिका के समीप पहुंची तो उसने कार रुकवा कर चालक को धोबी से कपड़े उठाकर लाने को कहा। चालक कपड़े उठाने चला गया तो कुछ ही देर में एक व्यक्ति आया और उसने गाड़ी की खिड़की खोलकर उसके साथ रखे पर्स को उठाकर फरार हो गया। पीड़िता ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। महिला ने कंट्रोल रूम में फोन करके घटना की सूचना दी। उन्होंने बताया कि पर्स में 30 हजार रुपये के अलावा उसका आधार कार्ड, अन्य जरूरी दस्तावेज, बैंक चेकबुक आदि भी थे।
विज्ञापन

पूर्व बार प्रधान की बेटी हैं ऊषा अत्री
पीड़िता ऊषा अत्री बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष स्व. गौरीशंकर अत्री की पुत्री हैं। वे सुशीला भवन के नजदीक स्थित राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षिका के पद पर तैनात हैं और जाट स्कूल के पीछे की कॉलोनी में रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस खंगाल रही सीसीटीवी फुटेज
अर्बन एस्टेट थाना पुलिस एसएचओ इंस्पेक्टर कुलदीप ने बताया कि महिला ने शिकायत दी है, जिसके आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। वारदात स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है, जिसमें एक व्यक्ति दिखाई दे रहा है, लेकिन चेहरा साफ नहीं है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed