फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   नियमों के विरुद्ध चलकर बोरवेल खोदने वाले तेलूराम के खिलाफ मामला दर्ज

नियमों के विरुद्ध चलकर बोरवेल खोदने वाले तेलूराम के खिलाफ मामला दर्ज

Mon, 25 Mar 2019 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Mar 2019 12:50 AM IST
विज्ञापन
नियमों के विरुद्ध चलकर बोरवेल खोदने वाले तेलूराम के खिलाफ मामला दर्ज
बोरवेल खोदने वाले तेलूराम के खिलाफ मामला दर्ज
विज्ञापन

बालसमंद। बोरवेल खोदने वाले तेलूराम के खिलाफ बालसमंद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बालसमंद में नियमों के विरुद्ध तेलूराम ने अपनी ढाणी के पास एक 60 फुट गहरा बोर खुदवाया था। इसी बोरवेल में डेढ़ साल का नदीम गिर गया था।
नदीम को 48 घंटे की मेहनत के बाद बोरवेल से निकाला गया था। रविवार को बालसमंद पुलिस ने नियमों के विरुद्ध चलकर बोर खोदने वाले तेलूराम के खिलाफ धारा 288, 291 और 336 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। तेलूराम ने लापरवाही के चलते इस बोर को खुला छोड़ा था, जिससे दूसरों की जान जोखिम में आ गई। पुलिस अभी तेलूराम के खिलाफ अन्य धाराएं भी इस केस में शामिल करेगी।
विज्ञापन

पानी खारा निकला तो छोड़ा खुला
तेलूराम ने अपनी ढाणी के पास मीठे पानी के लालच में इस बोर को खुदवाया था। बोर का पानी खारा निकल गया था। बोर का पानी खारा निकलने के बाद तेलूराम ने इसे बंद करना भी उचित नहीं समझा। इसी लापरवाही के कारण 18 माह का मासूम नदीम इस बोरवेल में जा गिरा था। इस लापरवाही के बाद प्रशासन, आर्मी, एनडीआरएफ सहित सैकड़ों ग्रामीणों ने लगातार 48 घंटे की मेहनत के बाद नदीम को निकाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन



नियमों के विरुद्ध चलकर बोर खोदने वाले तेलूराम के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। इस केस में अन्य धाराएं भी जोड़ी जाएगी।
- हरीश शर्मा, चौकी इंचार्ज, बालसमंद।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed