फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   24 साल की विवाहिता के साथ 20 वर्षीय युवक ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

24 साल की विवाहिता के साथ 20 वर्षीय युवक ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा

Sun, 18 Nov 2018 12:37 AM IST
Updated Sun, 18 Nov 2018 12:37 AM IST
विज्ञापन
24 साल की विवाहिता के साथ 20 वर्षीय युवक ने किया रेप, आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। शहर के नजदीक के एक गांव में 24 वर्षीय विवाहिता के साथ रेप का मामला सामने आया है। रेप का आरोप गांव पीरांवाली के 20 वर्षीय युवक सोनू पर लगा है। महिला थाना पुलिस ने विवाहिता की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता ने बताया कि उसकी शादी पांच साल पहले हुई थी। शादी के बाद अभी तक उसे कोई बच्चा नहीं है। करीब एक महीना पहले जब वह अपने घर का कूड़ा फेंकने के लिए बाहर गई हुई थी तो वहां पर उसे गांव पीरांवाली का सोनू मिला। सोनू ने उससे कहा कि उसने उसकी वीडियो बना ली है। अगर उसने उसके साथ संबंध नहीं बनाए तो वह इस वीडियो को वायरल कर देगा। इसके बाद आरोपी ने कई बार उसके साथ रेप किया। आरोपी सोनू ने 13 तारीख की रात को भी उसके साथ फिर दुष्कर्म किया। इसके बाद महिला ने इस बात की जानकारी अपने पति को दी। महिला थाना से केस प्रभारी एसआई सुलेखा ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया गया। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed