फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   किसान की ईंट मारकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

किसान की ईंट मारकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार

Mon, 05 Nov 2018 02:00 AM IST
Updated Mon, 05 Nov 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
किसान की ईंट मारकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
किसान की ईंट मारकर हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

हिसार। जाखोद खेड़ा गांव में किसान को ईंट मारकर मौत के घाट उतारने के आरोपी को सदर थाना पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। सदर पुलिस आरोपी मिंगनीखेड़ा वासी दीपक को सोमवार को अदालत में पेश करेगी।
जाखोद-खेड़ा गांव में 30 वर्षीय किसान सुरेश बाइक पर रात को खेत में पानी दे जा रहा था। आरोप है कि इस दौरान मिंगनीखेड़ा गांव निवासी दीपक ने शराब के नशे में सुरेश के सिर में ईंट मारी और उसकी बाइक लूटकर फरार हो गया था। जब वह बाइक लूटकर जा रहा था तो रास्ते में उसे सुरेश का छोटा भाई नरेश मिला। नरेश ने अपने भाई की बाइक आरोपी के पास देखकर उसको रुकवाने की कोशिश की, लेकिन वह बाइक समेत किरतान की तरफ भाग गया। पुलिस ने मृतक सुरेश के भाई नरेश के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ हत्या व लूूट का केस दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

ये दिया था नरेश ने बयान
नरेश ने पुलिस को बयान दिया था कि शुक्रवार रात को दो बजे के करीब उनकी खेत में पानी की बारी थी। इसके लिए उसका बड़ा भाई सुरेश रात को साढ़े 10 बजे अपनी बाइक लेकर यह बोलकर गया कि वह नहर में पानी देखने के लिए जा रहा है। इसके बाद 12 बजे के करीब नरेश भी पानी देने के लिए खेत में जा रहा था। जब वह किरतान रोड पर पहुंचा तो आगे से गांव मिंगनीखेड़ा वासी दीपक शराब के नशे में उसके भाई सुरेश की बाइक पर जाखोद की तरफ आता हुआ मिला। जब वह नहर के पास पहुंचा तो सड़क पर सुरेश को घायल अवस्था में पड़ा हुआ देखा। उसको नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
हत्या के आरोपी मिंगनीखेड़ा वासी दीपक को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा।
-बिजेंद्र सिंह, थाना प्रभारी सदर, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed