{"_id":"5af0b9414f1c1b9f098b8b66","slug":"191525725505-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जबरदस्ती जहर पिलाकर युवक की हत्या, चार के खिलाफ मामला दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जबरदस्ती जहर पिलाकर युवक की हत्या, चार के खिलाफ मामला दर्ज
Updated Tue, 08 May 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बास/नारनौंद (हिसार)।
बास तहसील के गांव सिंघवा खास के एक युवक को जबरदस्ती जहर पिलाने के मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में चार नामजद लोगों के खिलाफ जबरदस्ती जहर पिलाकर मारने का मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नही हुई है।
गांव सिंघवा खास निवासी रामफल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसका 21 वर्षीय बेटा नवजीत अपने दादा और दादी के पास रहता था। 22 अप्रैल को मेरे बेटे और उसके दादा की बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। मेरे पिता ने 23 अप्रैल को फोन कर मेरी बहन और बहनोई को भी बुला लिया और रात करीब नौ बजे मेरे बेटे नवजीत को मेरे पिता सिंघवा खास निवासी धूप सिंह, मेरी मां रेशमा, मेरी बहन कमला और बहनोई बराह खुर्द निवासी कृष्ण ने जबरदस्ती जहर पिला दिया। जैसे ही हमें पता चला तो मैं और मेरा दूसरे बेटे नवदीप ने उसे पीजीआई रोहतक ले जाकर दाखिल करवा दिया। उसकी बिगड़ती हालात को देखते हुए हमने उसे रोहतक के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। फिर एक मई को हांसी के एक निजी अस्पताल में लेकर आए तो रविवार की शाम को उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के पिता के बयान पर दादा, दादी, बुआ और फूफा पर जबरदस्ती जहर पिलाकर मारने का मामला दर्ज कर लिया है। सोमवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
इस संबंध में थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि चार लोगों के खिलाफ जबरदस्ती जहर पिलाकर मारने का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।