{"_id":"59cff08c4f1c1bc0538b51c4","slug":"191506799756-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम फ्लाइंग ने छह बसें और आठ ट्रक किए इंपाउंड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएम फ्लाइंग ने छह बसें और आठ ट्रक किए इंपाउंड
Updated Sun, 01 Oct 2017 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
सीएम फ्लाइंग की टीम ने शुक्रवार रात गुप्तचर विभाग और अन्य विभागों के अधिकारियों को साथ लेकर जिलेभर में टैक्स चोरी करने वाले वाहनों पर छापेमारी की। सीएम फ्लाइंग के डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने पूरी प्लानिंग के साथ काम किया। रामायण टोल प्लाजा पर जाकर पहले उन्होंने भारी वाहनों की टाइमिंग चेक की। उन्होंने देखा कि भारी वाहन 11 बजे के बाद निकल रहे हैं। कुछ बसें भी उन्होंने पकड़ी, जो रात को बिना परमिट के स्टेट बॉर्डर पार कर रही हैं। इसके बाद उन्होंने प्लानिंग बनाई कि अलग-अलग टीमें बनाकर नाके लगाए जाएं, तभी इन पर शिकंजा कसा जाएगा। उन्होंने बिना किसी को कुछ बताए सभी को एक स्थान पर बुला लिया। मौके पर ही सभी को प्लानिंग दी गई।
टैक्स चोरी करने वाले वाहनों के चालान किए और किसी तरह का कोई दस्तावेज नहीं होने पर कुछ वाहनों को इंपाउंड भी किया। टीम ने रात को चले अभियान में 13 बसों के चालान किए और छह बसों को इंपाउंड किया। वहीं ओवरलोडिंग और निर्धारित हाइट से अधिक सामान लादने वाले आठ ट्रकों के चालान किए और इस दौरान चेकिंग में करीबन 38 निजी लाइट मोटर व्हीकल के भी चालान किए। रात को चली इस कार्रवाई के दौरान सीएम फ्लाइंग और गुप्तचर विभाग की टीम के साथ रोडवेेज के जीएम, टीएम और आरटीए अधिकारी भी उपस्थित रहे। पूरी कार्रवाई की बाकायदा वीडियो भी बनाई गई। इस दौरान टीम को करीबन साढ़े सात लाख रुपये की रिकवरी होने की उम्मीद है।
नागालैंड, पंजाब, राजस्थान की बसें चल रही थीं बिना परमिट
सीएम फ्लाइंग की टीम के इंचार्ज वीरेंद्र सिंह ने बताया कि नागालैंड पंजाब और राजस्थान की बसें बिना परमिट के चल रही थीं। ये बसें वैसे तो ऑल इंडिया परमिट पर थीं, लेकिन वे केवल बुकिंग पर ही चल सकती हैं, न कि सवारियां उठाते हुए चलें। इसके अलावा गुजरात और राजस्थान के ट्रक थे, जिनके चालान किए और इंपाउंड किया गया।
विज्ञापन
ई-मशीन से भरवाई राशि
डीएसपी वीरेंद्र सिंह ने बताया कि 13 बसों के चालान किए गए थे। छह बसों को इंपाउंड किया गया। इसके अलावा आठ ट्रकों का चालान किया गया और आठ ट्रकों को इंपाउंड किया गया। इंपाउंड बसों से मौके पर ही 50 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। ट्रकों के भी 10-10 हजार रुपये मौके पर ही ई-मशीन से भरवा लिए गए।
ओवर हाइट वाले वाहन लेकर आ रहे तूड़ी
डीएसपी का कहना है कि ओवर हाइट के चालान वाले भारी वाहन तूड़ी लेकर आते हैं। ये राजस्थान से तूड़ी लेकर आ रहे हैं। चेकिंग के दौरान नियमों की अवहेलना होने पर वाहनों को फिलहाल बस स्टैंड परिसर में रोका गया है। इसी तरह सरसों से भरे एक ट्रक पर राजलीवाला लिखा हुआ है। पुलिस अंदाजा लगा रही है कि ये ट्रक मेयर के ट्रांसपोर्ट कंपनी का है।
जिले में लगाए थे छह नाके
पूरे स्टेट में चले इस अभियान को लेकर सीएम फ्लाइंग की टीम ने टोल प्लाजा रामायण, हांसी, गढ़ी, बरवाला चुंगी, अग्रोहा और बरवाला में नाके लगाए गए थे। टीम में रोडवेज टीएम जितेंद्र यादव, ट्रैफिक एसएचओ प्रह्लाद सिंह, ईटीओ, इंस्पेक्टर विनोद कुुमार, एनएच की टीम सहित कई अधिकारी मौजूद थे।