फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सेक्टर-14 में बाइक सवार युवती का पर्स छीनकर फरार

सेक्टर-14 में बाइक सवार युवती का पर्स छीनकर फरार

Fri, 09 Feb 2018 01:40 AM IST
Updated Fri, 09 Feb 2018 01:40 AM IST
विज्ञापन
सेक्टर-14 में बाइक सवार युवती का पर्स छीनकर फरार
हिसार। सेक्टर-14 में वीरवार देर शाम 22 वर्षीय सुनैना पैदल घर की तरफ जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार दो युवक पर्स छीनकर फरार हो गए। शिकायतकर्ता युवती प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है। वह सैलरी के रुपयों में से 8000 रुपये निकलवा कर लाई थी। पर्स में कुछ कागजात भी थे। सिटी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सेक्टर-14 निवासी सुनैना बजाज डाबड़ा चौकी के पास एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करती है। वह वीरवार को सैलरी की रकम में से 8000 निकलवा कर लौट रही थी। युवती डाबड़ा चौक से ऑटो में बैठी थी। वह करीब सात बजे सिविल अस्पताल के पास ऑटो से उतरकर सेक्टर-14 में जाने लगी। रास्ते में पीछे से बाइक पर आए दो युवक पर्स छीनकर फरार हो गए। बाद में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सिटी थाना प्रभारी ललित कुमार, नई अनाज मंडी चौकी प्रभारी कृष्णलाल और सीआईए कर्मचारी कुछ देर बाद मौके पर पहुंच गए। सिटी थाना पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज में फोटो साफ नहीं
पुलिस ने वारदात के बाद घटनास्थल के आसपास के मकानों के सीसीटीवी खंगाले। पुलिस को वहां एक कोठी के सीसीटीवी में काले रंग की एक बाइक पर दो युवक दिखे। फुटेज में उनकी तस्वीर साफ नहीं है। फिर भी पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये हो चुकीं वारदात
तीन फरवरी को सेक्टर-14 के कम्युनिटी सेंटर के पास बाइकर्स ने सिरसा की मनीता का पर्स छीना था।
17 जनवरी को सेक्टर16-17 में बाइकर्स महिला प्रिंसिपल का पर्स छीनकर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed