फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   गाड़ी खरीदने के नाम पर फिर लगाया 20 हजार रुपये का चूना

गाड़ी खरीदने के नाम पर फिर लगाया 20 हजार रुपये का चूना

Tue, 09 Apr 2019 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2019 12:55 AM IST
विज्ञापन
गाड़ी खरीदने के नाम पर फिर लगाया 20 हजार रुपये का चूना
गाड़ी खरीदने के नाम पर लगाया 20 हजार रुपये का चूना
विज्ञापन

- सोशल साइट पर बिक्री के लिए डाली गाड़ी का एडवांस डालने के नाम पर निकाले रुपये
अमर उजाला ब्यूरो
बालसमंद (हिसार)। जिले के सुंडावास गांव के मनोज कुमार के खाते से ऑनलाइन एप के माध्यम से 20 हजार रुपये कटने का मामला सामने आया है। पीड़ित मनोज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ठग अपने आपको हिसार कैंट से फौजी और डीएसपी का पुत्र बता रहा था। इस ठगी की शिकायत पीड़ित मनोज ने एसपी कार्यालय में दी है।
पुलिस को दी शिकायत में मनोज कुमार ने बताया कि उसके भाई नवीन कुमार ने अपनी गाड़ी को बेचने के लिए सोशल साइट पर अपनी एड डाली। इसके बाद नवीन के पास एक व्यक्ति की कॉल आई, जिसने स्वयं को फौजी बताया और कहा कि मै गाड़ी को खरीद लूंगा। उसने कहा कि आप अपना ऑनलाइन एप का मोबाइल नंबर दे दीजिए, जिसमें 20 हजार रुपये एडवांस डाल देता हूं और गाड़ी दो दिन बाद ले जाऊंगा। नवीन ने अपने भाई मनोज कुमार का मोबाइल नंबर दे दिया और ठग ने मनोज को अपने जाल में फंसाकर 20 हजार रुपये काट लिए। मनोज के अनुसार उसने फोन पर दोबारा संपर्क किया तो आरोपी ने स्वयं को डीएसपी का पुत्र बताकर पीड़ित को रुपये वापस भेजने से इनकार कर दिया। साथ ही धमकी दी कि पुलिस के माध्यम से उसका कुछ भी नहीं बिगाड़ सकते। पीड़ित के अनुसार अभी तक पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज नहीं किया है।
विज्ञापन


पढ़े-लिखे युवा भी आते हैं बहकावे में
कम पढ़े-लिखे युवक तो अकसर इस तरह के बहकावे में आकर अपने पैसे कटवा बैठते हैं, लेकिन आज-कल ठग पढ़े-लिखे युवाओं को अपने जाल में फंसाते हैं और ठग लेते हैं। इस मामले में भी ऑनलाइन ठगी हुई, जिसमें पीड़ित आसानी से आरोपी के झांसे में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीसरा मामला सामने आया
उल्लेखनीय है कि इस तरह का यह तीसरा मामला प्रकाश में आया है। इससे पहले मनोज गुप्ता नाम के व्यक्ति से भी साइट पर गाड़ी बेचने के नाम पर 90 हजार रुपये की ठगी हुई थी। इसके अलावा अलमारी खरीदने के नाम पर सेक्टर-15 निवासी संचित को ठग एक लाख रुपये का चूना लगा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed