{"_id":"5c7acfbebdec227374276814","slug":"171551552446-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़े भाई के नहीं था बच्चा, राजली के भोलू ने बरवाला से 4 वर्षीय बच्चे का कर लिया अपहरण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़े भाई के नहीं था बच्चा, राजली के भोलू ने बरवाला से 4 वर्षीय बच्चे का कर लिया अपहरण
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
बरवाला (हिसार)। शहर के वार्ड एक के दौलतपुर चौक के नजदीक चार वर्षीय बच्चे के अपहरण किए जाने का मामला सामने आया है। परिजनों को जब बच्चा नहीं मिला तो उन्होंने आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी की जांच की तो सामने आया कि एक व्यक्ति बच्चे नैतिक को लेकर जा रहा था। आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर आरोपी की पहचान गांव राजली के भोलू के तौर पर हुई। वारदात को अंजाम देने से पहले भोलू नजदीक ही शराब पी रहा था। परिजनों ने पुलिस को सूचना देकर गांव राजली में दबिश देकर भोलू को काबू कर उससे बच्चे नैतिक को बरामद कर लिया। पुलिस ने मामले के संबंध में पंजाब के जीरकपुर निवासी बिजेंद्र के बयान पर गांव राजली निवासी आरोपी भोलू के खिलाफ अपहरण सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके भाई सोनू के कोई बच्चा नहीं था। ऐसे में उसने बरवाला से बच्चे को अगवा कर लिया।
चौकी प्रभारी इंद्र सिंह बिश्नोई ने कहा है कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस को दिए बयान में बिजेंद्र ने कहा है कि कुछ रोज पहले उसकी पत्नी आशा बेटे नैतिक के साथ बरवाला के वार्ड एक में अपने मायके आई थी। शुक्रवार दोपहर को नैतिक घर के सामने गली में खेल रहा था। जब बच्चा काफी देर तक दिखाई नहीं दिया तो इसकी परिजनों को चिंता हुई व उन्होंने बच्चे को आसपास तलाशा, लेकिन बच्चा नहीं मिला। बाद में परिजनों ने आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो मालूम हुआ कि गांव राजली का भोलू बच्चे नैतिक को अगवा कर ले गया।