फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   गली में महिला के साथ सरेआम छेड़छाड़, तीन के खिलाफ केस दर्ज

गली में महिला के साथ सरेआम छेड़छाड़, तीन के खिलाफ केस दर्ज

Thu, 27 Jun 2019 12:16 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 12:16 AM IST
विज्ञापन
गली में महिला के साथ सरेआम छेड़छाड़, तीन के खिलाफ केस दर्ज
नारनौंद। बास क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला ने गांव के ही तीन लोगों पर मारपीट व छेड़छाड़ की शिकायत दी है। बास पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 42 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सुबह करीब 6 बजे मकान के साथ लगते प्लॉट में पशुओं को चारा डालने और भैंस का दूध निकालने के लिए गई हुई थी।
विज्ञापन

दूध निकालने के बाद जब वह वापस घर आने के लिए प्लॉट से बाहर गली में निकली तो गांव के तीन लोग वहां पर पहले से ही मौजूद थे। उन्होंने उसे बाहर निकलते ही दबोच लिया और उसके साथ मारपीट व छेड़छाड़ करने लग गए। इस दौरान उन्होंने महिला के कपड़े भी फाड़ दिए और उसे नीचे दबा लिया। इसके बाद गली में उसे घसीटते हुए उसको अपने साथ लेकर जाने लग गए।
विज्ञापन

उसकी चीख पुकार सुनकर उसका ससुर बाहर आ गया और उसने आवाज लगाकर उसके पति को भी बुला लिया। इसके बाद पति व ससुर ने उसे उनके चंगुल से छुड़वाया। घायल होने के बाद वह बेहोश हो गई और परिजन उसे इलाज के लिए हांसी के सामान्य अस्पताल में ले गए। जहां पर डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हिसार रेफर कर दिया। वहां से भी उसे अग्रोहा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर तीनों लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की शिकायत मिली थी, जिस पर कार्यवाही करते हुए तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
रेणु, हेड कांस्टबेल एवं जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed