फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   इंडिपेंडेंट टीवी नेटवर्क के डिस्ट्रीब्यूटर जाएंगे कोर्ट

इंडिपेंडेंट टीवी नेटवर्क के डिस्ट्रीब्यूटर जाएंगे कोर्ट

Sun, 16 Jun 2019 11:46 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
इंडिपेंडेंट टीवी नेटवर्क के डिस्ट्रीब्यूटर जाएंगे कोर्ट
हिसार। डीटीएच उपभोक्ताओं के करोड़ों रुपये इनवेस्ट करवाने के बाद इंडिपेंडेंट टीवी कंपनी बंद होने के बाद अब जिले के डिस्ट्रीब्यूटर भी कोर्ट का सहारा लेने की बात कह रहे हैं। डिस्ट्रीब्यूटर का कहना है कि उसके कंपनी में 20 लाख रुपये फंसे हुए हैं, जिसके लिए वे कोर्ट में केस करेंगे। इसके साथ-साथ वे अपने उपभोक्ताओं को भी कोर्ट में जाने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन

इंडिपेंडेंट कंपनी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप शुभम इंटरप्राइजेज के पास थी। इसके मालिक भीम सिंह का कहना है कि कंपनी बुधवार से ही बंद हो गई है। उसके मालिकों के पास बार-बार फोन मिलाते हैं, लेकिन सबके फोन बंद आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनके स्वयं के 20 लाख रुपये कंपनी में फंसे हुए हैं और बुधवार से ही उपभोक्ताओं के फोन उनके पास आ रहे हैं। भीम सिंह ने कहा कि वे अपनी मूल राशि 20 लाख रुपये प्राप्त करने के लिए कोर्ट का सहारा लेंगे और कंपनी व कंपनी मालिकों के खिलाफ केस करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके पास उपभोक्ताओं के फोन आते हैं तो वे उन्हें कोर्ट जाने की सलाह देते हैं।
विज्ञापन


ये है मामला
जिले में कंपनी अगस्त में लॉन्च हुई थी और तब से लेकर अब तक करीब 25 हजार कनेक्शन जारी हो चुके थे। एक उपभोक्ता से कंपनी ने 2200 रुपये वसूले थे। इस हिसाब से जिले के उपभोक्ताओं को करीब डेढ़ करोड़ रुपये का चूना लगाने के बाद कंपनी को ताले लटक गए हैं। उपभोक्ताओं को 2200 रुपये में एक सैट टॉप बॉक्स, 10 गज की तार, कैमरा और एक छतरी उपलब्ध कराई गई। साथ ही एक साल तक निशुल्क 360 एचडी व एसडी चैनल चलने का वादा किया गया था। इसके बाद भी चार साल तक रिचार्ज न करवाने पर फ्री वाले चैनल चलने की बात कही गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरे देश में हुआ घोटाला
कंपनी ने केवल हिसार जिले में ही ठगी को अंजाम नहीं दिया है, बल्कि पूरे प्रदेश और देशभर में कंपनी ने लाखों लोगों को अरबों रुपये का चूना लगाया है। यदि प्रदेश की बात करें तो हिसार में 25 हजार उपभोक्ता के हिसाब से प्रदेश के 22 जिलों में औसतन साढ़े 5 लाख उपभोक्ता हैं। कंपनी ने प्रति उपभोक्ता 2200 रुपये वसूले हैं, जिस हिसाब से पूरे प्रदेश में उपभोक्ताओं से वसूली जाने वाली राशि औसतन एक अरब 21 करोड़ रुपये बनती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed