फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   विवाहिता से किया दुष्कर्म, ब्लैकमेल करने का भी आरोप, केस दर्ज

विवाहिता से किया दुष्कर्म, ब्लैकमेल करने का भी आरोप, केस दर्ज

Sat, 15 Jun 2019 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 12:29 AM IST
विज्ञापन
विवाहिता से किया दुष्कर्म, ब्लैकमेल करने का भी आरोप, केस दर्ज
हिसार। शहर निवासी एक विवाहिता ने सामान देने के बहाने घर में आने वाले युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही उसकी वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में शहर निवासी एक विवाहिता ने बताया कि उसका पति काम के सिलसिले में बाहर रहता है। उसके पड़ोस में एक करियाना स्टोर है, जिससे सामान लेते हैं। उस दुकान पर काम करने वाला एक युवक अकसर उसके घर सामान देने आता था। करीब 2-3 माह पहले उसने दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार उसने यह बात परिवार की इज्जत के कारण किसी को नहीं बताई। नौ जून को उसके पति घर आए हुए थे और बच्चों को जिंदल पार्क में घुमाने के लिए लेकर गए थे। रात करीब आठ बजे आरोपी युवक सामान देने के बहाने से आया और कहा कि जिस दिन उसने दुष्कर्म किया, उसकी उसने वीडियो बना रखी है। वह वीडियो पति को दिखाने के नाम पर ब्लैकमेल करके वह उसे किसी सुनसान जगह पर ले गया और फिर से दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसकी पिटाई की। इस पर पीड़िता ने शोर मचा दिया तो आरोपी वहां से फरार हो गया। जांचकर्ता एएसआई सरोज के अनुसार शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(एन), 384 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed