{"_id":"5cfd5991bdec220770318c79","slug":"15601074016-hisar-news194","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरी दोपहरी में उकलाना के पूर्व विधायक नरेश सेलवाल के घर पिस्तौल लेकर घुसे नकाबपोश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
भरी दोपहरी में उकलाना के पूर्व विधायक नरेश सेलवाल के घर पिस्तौल लेकर घुसे नकाबपोश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिसार/बरवाला/उकलाना मंडी। उकलाना के पूर्व विधायक एवं कांग्रेसी नेता नरेश सेलवाल के घर दिनदहाड़े बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने खूब दहशत मचाई। दो बदमाश अंदर घुसे जबकि एक बाहर बाइक पर बैठा रहा। बदमाशों ने पूर्व विधायक के जीजा बलकार सिंह के साथ मारपीट की और उनके पर्स में रखे पांच हजार रुपये छीन ले गए।
पुलिस ने तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जिस वक्त बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, उस वक्त विधायक नरेश सेलवाल घर पर नहीं थे। वह हिसार गए हुए थे। बाद में सूचना पाकर सेलवाल घर पहुंचे और मामले की पूरी जानकारी ली। सेलवाल 2009 से 2014 तक उकलाना से विधायक रहे थे।
घर में जीजा के अलावा कोई नहीं था
जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब एक बजे स्पलेंडर बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश पूर्व विधायक नरेश सेलवाल के घर में घुस गए। इस दौरान उनके मकान में ही बने कार्यालय में उनके जीजा बलकार सिंह बैठे थे। सेलवाल खुद हिसार गए हुए थे जबकि बच्चे छुट्टियां होने के कारण ननिहाल गए हुए हैं। गालियां देते हुए बदमाशों ने बलकार सिंह से घर के अंदर की अलमारियों की चाबी मांगी। बलकार सिंह ने खुद के पास चाबी होने से मना कर दिया। इतना सुनते ही बदमाशों ने उस पर पिस्तौल तान दी और मारपीट शुरू कर दी। इसके साथ ही दोनों बदमाशों ने बलकार के कपड़े फाड़ दिए और उसकी जेब में रखा पर्स छीन लिया। इसके बाद तीनों बदमाश बलकार को यह धमकी देते हुए फरार हो गए कि अगर उसने इस बात का किसी के सामने जिक्र किया तो वे उसे जान से मार देंगे।
विज्ञापन
बलकार सिंह ने दी सेलवाल व पुलिस को सूचना
तीनों बदमाशों के जाने के बाद बलकार सिंह ने तुरंत इसकी सूचना पूर्व विधायक नरेश सेलवाल और उकलाना पुलिस को दी। सूचना पाकर उकलाना पुलिस सेलवाल के घर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। आसपास में भी पूछताछ की गई।
सेलवाल बोले, डीएसपी व एसपी ने तो फोन भी नहीं उठाया
इस संबंध में पूर्व विधायक नरेश सेलवाल का कहना है कि उन्हें पुलिस सुरक्षा मिलनी चाहिए और इस वारदात का खुलासा होना चाहिए। उन्होंने घटना के तुरंत बाद हिसार के पुलिस अधीक्षक और डीएसपी को फोन किया। मगर उन्होंने फोन नहीं उठाया। इसके बाद सूचना डीजीपी को दी गई। जिले में कानून व्यवस्था का मजाक बना हुआ है।
उकलाना पुलिस ने पूर्व विधायक नरेश सेलवाल के घर में घुसकर उनके जीजा से मारपीट करने व नकदी छीनने के आरोप में तीन अज्ञात बदमाशों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस गहनता से मामले की जांच कर रही है।
सब इंस्पेक्टर मलसिंह, जांच अधिकारी