फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   जीजा करता रहा साली से दुष्कर्म, साली ने दी शिकायत

जीजा करता रहा साली से दुष्कर्म, साली ने दी शिकायत

Sat, 01 Jun 2019 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jun 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
जीजा करता रहा साली से दुष्कर्म, साली ने दी शिकायत
हिसार। एक विवाहिता ने जीजा द्वारा डरा-धमका कर दुष्कर्म करने की शिकायत महिला थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है। शिकायत में जीजा द्वारा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन

महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में विवाहिता ने बताया कि उसकी बहन रोहतक में शादीशुदा है। उसकी ससुराल वालों से नहीं बनती थी। उसने कहा कि उसके ससुराल वालों ने उसका सामान बाहर फेंक दिया है, इसलिए अपने मकान में रहने दे। पीड़िता के अनुसार पिछले साल अक्तूबर में उसकी बहन, बहनोई व उनका बेटा उनके घर पर रहने के लिए आ गए। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसका पति हर रोज काम पर चला जाता था तो उसका जीजा उससे अश्लील हरकतें करता था। जब इस बारे में अपनी बहन को बताया लेकिन उसने भी कोई ध्यान नहीं दिया। इसके बाद उसके जीजा के हौसले बढ़ गए और उसने डरा-धमका कर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इस संबंध में उसने 14 दिसंबर को शिकायत दी थी, जिसे बहन द्वारा परिवार खराब होने की बात कहने पर 20 दिसंबर को वापस ले लिया, लेकिन अब वह इस मामले में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई चाहती है। जांचकर्ता एएसआई सरोज के अनुसार शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धारा 376(2)(एन)(एफ), 506 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस मामले में फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed