फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   सब्जी मंडी व्यापारी एशोसिएसन प्रधान के साथ मारपीट के मामले में 9 नामजद समेत 13 के खिलाफ केस दर्ज

सब्जी मंडी व्यापारी एशोसिएसन प्रधान के साथ मारपीट के मामले में 9 नामजद समेत 13 के खिलाफ केस दर्ज

Sat, 18 Aug 2018 01:00 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
सब्जी मंडी व्यापारी एशोसिएसन प्रधान के साथ मारपीट के मामले में 9 नामजद समेत 13 के खिलाफ केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। 31 जुलाई को महीने के आखिरी दिन सब्जी मंडी को बंद करने को लेकर सब्जी मंडी व्यापारी एसोसिएशन प्रधान सुरेश जुनेजा के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने नौ नामजद समेत 13 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में सब्जी मंडी यूनियन प्रधान ओमप्रकाश राड़ा, नरेंद्र सैनी, ओमकार सैनी, महेंद्र सैनी, कृष्ण सैनी, योगेेश, बंटी सैनी, रोशन, बुधराम व चार अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

मामले के अनुसार पुलिस को दी शिकायत में प्रधान सुरेश जुनेजा ने बताया कि वह 31 जुलाई को दोपहर अपनी दुकान पर जा रहा था। जब वह मंडी में पहुंचा तो मुख्य गेट पर ताला लगा मिला। जब वह ताला खोलने लगा तो वहां पर मौजूद लोगों ने उसको गालियां देनी शुरू कर दी। जब उसने इस बात का विरोध किया तो आरोपियों ने उस पर लाठी, डंडो व बैट से हमला कर दिया। इस मारपीट में उनकी जेब से सवा दो लाख रुपये भी गिर गए। मारपीट करने के बाद आरोपियों ने अपहरण के इरादे से उसे कार में डाल लिया। जब वह उनको वहां से ले जाने लगे तो मंडी के अन्य व्यापारियों ने मुश्किल से छुड़वाया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 147, 149, 323, 341, 363, 506 व 511 के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में सब्जी मंडी की दूसरी यूनियन के प्रधान ओमप्रकाश राडा सहित अन्य व्यापारियों ने भी सुरेश जुनेजा व उसके साथी के खिलाफ गाली-गलौज, मारपीट, पिस्तौल दिखाकर धमकी की शिकायत दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed