फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   हनी ट्रेप मामला : संदिग्ध महेंद्र शिल्ला व अनीता की तलाश में डीएसपी पहुंचे उकलाना

हनी ट्रेप मामला : संदिग्ध महेंद्र शिल्ला व अनीता की तलाश में डीएसपी पहुंचे उकलाना

Sun, 10 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
हनी ट्रेप मामला : संदिग्ध महेंद्र शिल्ला व अनीता की तलाश में डीएसपी पहुंचे उकलाना

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
उकलाना मंडी (हिसार)। हनी ट्रैप मामले में संदिग्ध महेंद्र शिल्ला और अनीता की तलाश में विजिलेंस टीम ने शनिवार को गांव भैरी अकबरपुर में महेंद्र शिल्ला के घर दबिश दी, लेकिन टीम सदस्यों को वह घर पर नहीं मिला। टीम ने हिसार की महावीर कॉलोनी, तेजा कॉलोनी और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में भी तलाश की मगर सफलता नहीं मिली। टीम का नेतृत्व डीएसपी शरीफ ने किया। डीएसपी शरीफ ने बताया कि दोनों संदिग्धों की तलाश की जा रही है। महेंद्र के पिता हरिसिंह को कानूनी नोटिस देकर 12 तारीख तक महेंद्र को पेश करने का निर्देश दिया गया है। शनिवार दोपहर को गांव भैरी अकबरपुर पहुंचकर महेंद्र के घर परिजनों से पूछताछ की। महेंद्र के पिता हरिसिंह ने बताया कि उनको मालूम नहीं है कि महेंद्र कहां हैं। कई दिनों से महेंद्र का मोबाइल भी बंद आ रहा हैं।

उकलाना थाने में भी जांचा रिकॉर्ड
इसके बाद डीएसपी टीम के साथ उकलाना थाने पहुंचे और महेंद्र के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी ली। यहां उन्होंने गांव भैरी अकबरपुर निवासी एवं मेट सतबीर भेरियां से भी महेंद्र के बारे में जानकारी जुटाई। महेंद्र व सतबीर के आपसी संबंध है। बताया जा रहा है कि ठगी का शिकार हुए गांव के ही टीचर का सरोज बाला और अनीता के साथ तीन लाख का लेन-देन भी सतबीर की मौजूदगी में हुआ था। सतबीर पुलिस के सामने यह स्वीकार भी कर चुका है कि सरोज को रुपये महेंद्र की मार्फत दिए गए थे। अब यह मालूम नहीं है कि सरोज को महेंद्र ने कितने रुपये दिए, जबकि कितने दूसरे सदस्यों को बांटे। डीएसपी शरीफ के मुताबिक महेंद्र शिल्ला के हाथ लगने के बाद ही मामले में और जानकारी हासिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed