फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   फर्जी मार्कशीट पर सरपंच बनी असरावां की सरपंच को उपायुक्त ने किया बर्खास्त

फर्जी मार्कशीट पर सरपंच बनी असरावां की सरपंच को उपायुक्त ने किया बर्खास्त

Fri, 08 Jun 2018 01:04 AM IST
Updated Fri, 08 Jun 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
फर्जी मार्कशीट पर सरपंच बनी असरावां की सरपंच को उपायुक्त ने किया बर्खास्त
फर्जी मार्कशीट मामले में असरावां की सरपंच को उपायुक्त ने किया बर्खास्त
विज्ञापन

- चुनाव लड़ने के लिए दिया था आठवीं कक्षा का फर्जी प्रमाण-पत्र
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
फर्जी प्रमाण-पत्र के आधार पर असरावां की सरपंच बनी राजबाला को उपायुक्त ने लिखित आदेश देते हुए पद से बर्खास्त कर दिया है। उपायुक्त ने उक्त सरपंच को पहले ही निलंबित किया हुआ था। शिकायतकर्ता गांव असरावां निवासी राजीव ने बताया कि राजबाला ने चुनाव लड़ने के लिए बठिंडा के एक स्कूल मालिक से रुपये देकर फर्जी प्रमाण-पत्र हासिल किया था, जिसे स्कूल मालिक ने कोर्ट के समक्ष स्वीकार भी किया था। इसके साथ ही प्रशासनिक जांच में भी डिग्री फर्जी पाई गई। इसके आधार पर यह साबित हुआ कि असरावां की सरपंच राजबाला फर्जी डिग्री के आधार पर सरपंच बनी थी। राजीव ने बताया कि असरावां की वर्तमान सरपंच राजाबाला ने फर्जी प्रमाण-पत्र के आधार पर चुनाव लड़ा, जिसमें वह जीत गई थी। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने सरपंच राजबाला के आठवीं के प्रमाण-पत्र संबंधी आरटीआई लगाई तो उसमें खुलासा हुआ कि राजबाला ने बठिंडा के जनता मिडल स्कूल से फर्जी प्रमाण-पत्र बनवाया हुआ है और उसी के आधार पर चुनाव लड़ा। इस आधार पर उन्होंने इसकी शिकायत उपायुक्त, पंचायत एवं विकास अधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक सहित अन्य उच्च अधिकारियों को की। इस पर उपायुक्त ने मामले की जांच के आदेश दिए और राजबाला को निलंबित करते हुए उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करवाया था। निलंबन आदेश मेें उपायुक्त ने राजबाला को ग्राम पंचायत का प्रभार बहुमत रखने वाले पंच को सौंपने के आदेश दिए थे। मामले में राजबाला ने सुप्रीम कोर्ट का सहारा लिया। वहां भी फर्जी प्रमाण पत्र संबंधी पुष्टि हुई, जिसमें स्कूल संचालक ने 28 हजार रुपये में फर्जी प्रमाण पत्र देने की बात स्वीकार की। इस मामले में जनता मिडल स्कूल की मान्यता भी रद्द की जा चुकी है। राजीव ने बताया कि आरोपी सरपंच ने जांच से बचने के लिए झूठे साक्ष्य उपायुक्त के सामने प्रस्तुत किए, जिन्हें उपायुक्त अशोक मीणा ने निराधार मानते हुए सरपंच की बर्खास्तगी के आदेश दे दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed