{"_id":"5a3c0f1b4f1c1b5c0c8b4784","slug":"141513885467-hisar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिसार की टीम ने राजस्थान में पकड़ा लिंग जांच गिरोह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिसार की टीम ने राजस्थान में पकड़ा लिंग जांच गिरोह
Updated Fri, 22 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
हिसार के डिप्टी सिविल सर्जन तेजपाल शर्मा और सीनियर ड्रग कंट्रोलर रमन श्योराण ने गर्भवती महिला के गर्भ में भ्रूण लिंग जांचने के लिए 32 हजार लेने वाले एक व्यक्ति को उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ हिसार और राजस्थान के हनुमानगढ़ की संयुक्त टीम ने छापेमार कार्रवाई में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया। घटना बुधवार देर रात की है। पकड़े गए आरोपियों में मुख्य आरोपी भिवानी क्षेत्र का रहने वाला जितेंद्र और सन्नी है। आरोपी को संयुक्त टीम नेे भादरा में गिरफ्तार करवाया है।
स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. तेजपाल शर्मा और एसडीसी रमन श्योराण को गुप्त सूचना मिली थी कि भिवानी का एक व्यक्ति गर्भवती महिलाओं के गर्भ में शिशु केे भ्रूण लिंग के बारे में बताता है। इस काम के लिए उसने 32 हजार रुपये की मांग रखी है। इसका पता चलते ही स्वास्थ्य और पुलिस विभाग ने संयुक्त टीम बनाई और एक गर्भवती महिला के बारे में आरोपी दलाल जितेंद्र को बताया। आरोपी ने महिला को पहले तो हिसार बुलाया, फिर भिवानी में बुलाया। विभाग की टीम महिला केे साथ भिवानी पहुंची, लेकिन आरोपी टीम की इस महिला को तोशाम से होते हुए गांवों के रास्ते भादरा ले गया। यहां आरोपी जितेंद्र ने सन्नी नाम के व्यक्ति से संपर्क किया और उसे भादरा स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर में ले गए। वहां जांच का ढोंग कर रुपये वसूले गए थे।
...............
टीबी अस्पताल में लगी, दमकल कर्मियों ने बुझाई
हिसार। टीबी अस्पताल में वीरवार शाम को अचानक आग लग गई। दमकल विभाग के कर्मचारी सूचना मिलने पर गाड़ी लेकर वहां पहुंचे और पानी की बौछार कर आधे घंटा में आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि आग लगने से पुराने गद्दे और कुछ कागजात जल गए। बताया जाता है कि आग शॉर्ट-सर्किट से लगी।
विज्ञापन
-----------------
सरकारी डॉक्टरों ने काले बिल्ले लगाकर दी ड्यूटी
हिसार। सिविल अस्पताल के चिकित्सकों ने वीरवार को ड्यूटी के दौरान काले बिल्ले लगाकर रोष व्यक्त किया। उनका यह विरोध राजस्थान में चिकित्सकों के आंदोलन के समर्थन में था। हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के बैनर तले यह विरोध प्रकट किया गया। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकारी अस्पताल के चिकित्सकों पर चिकित्सकीय सेवाओं के अलावा अनेक प्रकार के कार्यों का भार अधिक है। इसके बावजूद इन चिकित्सकों को कानूनी पेचीदगियों में डालकर उन्हें गिरफ्तार किया जाना पूरी तरह से अन्यायपूर्ण है। इसे लेकर हरियाणा राज्य के चिकित्सकों की एसोसिएशन हर तरीके से राजस्थान के चिकित्सकों के समर्थन में है।