फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   नकली कोल्ड ड्रिंक्स बनाने की फैक्टरी पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

नकली कोल्ड ड्रिंक्स बनाने की फैक्टरी पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 09 Mar 2019 12:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2019 12:48 AM IST
विज्ञापन
नकली कोल्ड ड्रिंक्स बनाने की फैक्टरी पकड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर छापामार कार्रवाई करते हुए नकली कोल्ड ड्रिंक्स बनाने की फैक्टरी पकड़ी है। मौके से दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इस मामले में वरुण ब्रेवरीज के एरिया सेल्स मैनेजर सुनील की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468, 471 और ईसी एक्ट की धारा 7/10/55 के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में सुनील ने बताया कि सेक्टर 27-28 के प्लॉट नंबर-205 में बनी फैक्टरी में नकली कोल्ड ड्रिंक बनाया जा रहा है। उस पर उनकी कंपनी के मार्का लगाकर मार्केट में बेचा जा रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने स्वास्थ्य विभाग से संपर्क किया और डिप्टी सीएमओ डॉ. जितेंद्र शर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम और सदर थाना पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए फैक्टरी पर छापामार कार्रवाई की। वहां मौके पर दो नौजवान लड़के मशीन पर नकली पेय पदार्थ तैयार करते पाए गए। उनकी पहचान बरवाला के वार्ड-16 निवासी विकास तथा ढाणी कुतुबपुर निवासी मुकेश के रूप में हुई। पुलिस ने मौके से पैकिंग मशीन, प्रिंटर, कैंपर मशीन, चैन मशीन, कैल्कुलेटर मशीन, फिल्लर, तीन बड़े गैस सिलिंडर व 3 छोटे, पांच पानी की प्लास्टिक की बड़ी टंकिया, सिलर, दो आरओ, हवा भरने वाला पंप, 6 ड्रम प्लास्टिक के चीनी घोलने के लिए, 4 गन मशीन, 4 कैनी रंग हरा व ओरेंज, 1 बड़ा प्लास्टिक रोल, 4 बोतल सैंट/कैमिकल, 600 खाली बोतल प्लास्टिक, खाली ढक्कन बोतल, लैमन नमक सहित कोल्ड ड्रिंक बनाने का अन्य सामान बरामद किया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी मौके से कोल्ड ड्रिंक के सैंपल लिए।
विज्ञापन


दोनों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने आरोपी मुकेश को जेल भेजने के आदेश दिए, जबकि आरोपी विकास को एक दिन के पुलिस रिमांड पर पुलिस को सौंपने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

- वीरेंद्र सिंह, एएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed